अंगूठा पीना डाल सकता है परेशानी में –
आज के युग के जो बच्चे जन्म ले रहे उनमे से अधिकतर बच्चे जन्म के बाद से ही अंगूठा चूसने लगते है और कुछ बच्चे कुछ दिन बाद से अंगूठा चूसना शुरू करते है। बच्चे की इस समस्यां को लेकर पेरेंट्स बड़ी परेशानी में रहते है और बच्चे की इस आदत को छुड़ाने का भरकम प्रयास करते है लेकिन बच्चे फिर भी अँगुठा चूसना नहीं छोड़ते है अगर आप भी अपने बच्चो की इस तरह की समस्यां से परेशान है तो आज से अपनाएं हमारे द्वारा बताये गए 5 उपायों को
ऐसे छुड़ाएं अंगूठा चूसने की आदत को,अपनाये ये 5 तरीके –
1- सबसे पहले तो आप अपने बच्चे को देखे कि आपका बच्चा कब कब अंगूठा चूसता है। उसे अंगूठा चूसने के नुकसान बताएं और बोले पेट में कीड़े हो जायेंगे इस प्रकार से भी आप अपने बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत को छुड़ा सकते है।
2- ध्यान रखे अपने बच्चे को भूखा न होने दे अक्सर देखा जाता है जब बच्चे को भूख लगती है तो वो अंगूठा चूसने लगता है इसीलिए सभी पेरेंट्स को अपने बच्चो का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए।
3 – अगर आपका बच्चा अंगूठा चूसता है तो आप उसे खाने के लिए निप्पल या मीठी गोली खाने को दे सकते हो जिससे उनका ध्यान अंगूठे से हटके निप्पल या मीठी गोली पर चला जायेगा और खिलौना देकर या किसी काम में बिजी करके भी इस समस्यां से निजात पाया जा सकता है।
4 – अगर आपका बच्चा अंगूठा चूसता है तो आप झटके से उसका अंगूठा बाहर नहीं निकालें क्युकी इससे बच्चा जिददी हो सकता है और जिददी होने पर हो सकता है की वो अंगूठा चूसना न छोड़े और भविष्य में बड़ा होकर आपको परेशानी में भी डाल सकता है। इसीलिए ऐसा करने से बचे।
5 – अपने बच्चे का अंगूठा छुड़ाने के लिए हाथ पर कपडे की पट्टी या थंब गार्ड या कुछ प्रटेक्टिव कवरिंग लगा सकते हैं। ऐसा 4 से 5 दिन करने से बच्चा अंगूठा चूसना छोड़ देगा।
यह भी देखें – उत्तर प्रदेश पुलिस में निकली स्पोर्ट्स कोटा की भर्ती आइये जाने कैसे करें आवेदन ?