Cleanest Cities Ranking –
भारत सरकार द्वारा कराया गया स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में मध्यप्रदेश के इंदौर को लगातार छठी बार देश का सबसे साफ-सुथरा शहर होने का सम्मान मिला है । राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शनिवार को आयोजित एक इवेंट में विजेताओं को सम्मानित किया है जिसमे प्रथम पुरुष्कार मध्यप्रदेश के इंदौर को दिया गया तो वही दूसरे और तीसरे स्थान का पुरुष्कार गुजरात के सूरत और महारष्ट्र के नवी मुंबई को दिया गया है।
इंदौर ने लगातार छठी बार जीता खिताब –
पहले स्वच्छता सर्वेक्षण में मैसूर ने शीर्ष स्थान हासिल किया था. उसके बाद 2017 से इंदौर इस लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। इंदौर ने अपने आप में यह छठी बार स्वच्छ शहर का लगातार प्रथम स्थान पाया है।
टॉप 3 शहरों की लिस्ट –
स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में मध्यप्रदेश के इंदौर को लगातार छठी बार देश का सबसे साफ-सुथरा शहर होने का सम्मान मिला है। इसके बाद गुजरात के सूरत और महाराष्ट्र के नवी मुंबई को स्थान दिया गया है। दिल्ली को नौवा स्थान और दिल्ली से सटे नोयडा को ग्यारहवां स्थान प्राप्त हुआ है।
2016 में शुरू हुआ था स्वच्छता सर्वेक्षण –
भारत में स्वच्छता सर्वेक्षण को 2016 में शुरू किया गया सर्वेक्षण के दौरान 2016 में 73 शहरों को लिया गया था। सात साल में यहाँ आकंड़ा 4 हजार के पर पहुंच गया। इस बार 2022 में 7 वां एडीसन था। जिसमे मध्यप्रदेश के इंदौर ने लगातार छठी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह भी जाने – इस खिलाडी के लिए पागल थी सारा तेंदुलकर,फिर एकदम से कैसे हुआ दोनों का ब्रेकअप, आइये जानते है ?