सोशल मीडिया पर करोड़ो लोग एक्टिव हैं। आज के समय मे सोशल मीडिया एक बड़ी शक्ति का रूप धारण किये हुए हैं। अगर इसका सही उपयोग किया जाए तो यह कइयों की ज़िंदगी बना सकता है और अगर इसका गलत उपयोग किया जाए तो लोगो की ज़िंदगी भी खराब होती हैं। हाल ही में जोमैटो के डिलीवरी बॉय की कॉन्ट्रोवर्सी आपने देखी ही होगी। लड़की ने वीडियो बनाकर डिलीवरी बॉय पर आरोप लगाए, उसकी नौकरी गयी, उसे जेल हुई और अब वो बैल पर बाहर हैं। डिलीवरी बॉय का कहना हैं कि लड़कीं गलत है और लड़कीं का कहना हैं डिलीवरी बॉय ने उसके साथ मारपीट की हैं। कौन सही हैं और कौन गलत? इसका फैसला कानून करेगा लेकिन इसे साफ तौर पर सोशल मीडिया की नकारात्मक शक्ति के रूप में देखा जा सकता हैं जहाँ एक वीडियो ने डिलीवरी बॉय की ज़िंदगी खराब कर दी। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया की पॉजिटिव पावर का एक उदाहरण देखने को मिला हैं।
किस्सा उत्तर प्रदेश का हैं, एक व्यक्ति हैं अजीम मंसूरी नाम का! उम्र करीब हैं 26 साल। समस्या हैं यह हैं कि उनकी लम्बी थोड़ी कम हैं। अजीम मंसूरी की हाइट केवल 2 फुट 6 इंच हैं। वह एक कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। उन्हें समस्या हैं कि उनकी लम्बी छोटी होने की वजह से उनकी शादी नही हो रही हैं। अपनी इस समस्या को लेकर अजीम 9 मार्च को जनपद शामली महिला थाने में पहुच गए। थाने में जाकर अजीम महिला हेड कॉन्स्टेबल से मिला और अपनी शादी कराने की बात कही। कानूनी तौर पर मदद नही की जा सकती लेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस मार्मिक और इंसानियत के तौर पर मदद करना चाहती थी।
फिर क्या था अजीम सोशल मीडिया और वायरल होने लगा और साथ मे वायरल होने लगी उसकी शादी ना होने की बात। उनकी वीडियो ने यूट्यूब और फेसबुक पर रफ्तार पकड़ ली और दिखने लगा सोशल मीडिया का शक्ति का सकारात्मक उदाहरण। अब हाल कुछ ऐसा हैं कि अजीम के पास जगह जगह से रिश्ते आ रहे हैं। न केवल उत्तर प्रदेश से बल्कि राजस्थान और अन्य राज्यो से भी अजीम के पास रिश्ते आ रहे हैं। हाल ही में अजीम ने एक बयान दिया हैं कि उनके पास सलमान खान का फ़ोन आया है उन्होंने अजीम को फोन कर फिल्मों में अच्छा डांस करने का ऑफर दिया हैं। अजीम अब अपने चाचा के साथ सलमान खान से मिलने मुम्बई जा रहे हैं।