2020 Nobel Prize Winners List: इन लोगों को मिलेंगे फिजिक्स, केमिस्ट्री, मेडिसिन और अन्य क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2020: नोबल पुरस्कार सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक माना जाता हैं। जो वैज्ञानिक, चिकित्सक या गणितज्ञ नोबेल पुरस्कार जीत लेता है तो उसके पास पूरे जीवन भर की उपाधि आ जाती हैं। नोबल पुरस्कार विश्व के सबसे सम्माननीय पुरस्कारों में से एक है जिसकी वजह से लोग नोबल पुरस्कार को लेकर उत्साहित रहते हैं। इस बार मेडिसिन के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार (Nobel Prize 2020) स्वीडन के 3 वैज्ञानिकों को मिलने वाला है। वहीँ शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी नोबल पुरस्कार 2020 विजेताओं की घोसणा भी कर दी गयी है। आईये जानते हैं विभिन्न क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम:

Nobel Prize 2020 In Medicine: मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2020

इस बार मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोसणा कर दी गयी है। दरअसल स्वीडन के 3 वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार मिल रहा हैं। मेडिसिन के क्षेत्र में Nobel Prize 2020 प्राप्त करने वाले वैज्ञानिकों का नाम हार्वे अल्‍टर, माइकल हॉफटन और चार्ल्‍स राइस हैं। बता दें कि इनमें से हार्वे अल्‍टर और चार्ल्स राइस अमेरिका से हैं तो वही माइकल हॉफटन ब्रिटेन से हैं। इन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार के साथ 11 लाख 20 हजार डॉलर की धनराशि दी भी जाएगी। अगर इस धनराशि को भारतीय रुपए में देखा जाए तो यह 8 करोड़ 22 लाख रुपए से अधिक है। बता दें कि इन तीनों वैज्ञानिकों को हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए इस साल नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है। नोबेल पुरस्कार की संस्था के द्वारा कहा जा रहा है कि खून से पैदा होने वाले हेपटाइटिस से लड़ाई में योगदान देने के लिए तीनों वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस हेपटाइटिस से दुनियाभर में बड़ी संख्‍या में लोगों को सिरोसिस और लीवर कैंसर होता है। इन तीनों वैज्ञानिकों ने मिलकर इस वायरस के इलाज में एक महत्वपूर्ण खोज की जिससे हेपटाइटिस सी की पहचान सम्भव हुई।

Nobel Prize 2020 In Physics: फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2020

बता दें कि भौतिकी अर्थात फिजिक्स के क्षेत्र में रोजर पेनरोज (Roger Penrose), रेनहार्ड गेन्जेल (Reinhard Genzel) और एंड्रिया घेज (Andrea Ghez) को नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। जहाँ एक तरफ रॉजर पेनरोज ने बताया था कि ब्लैक होल फॉर्मेशन से जनरल थिअरी ऑफ रिलेटिविटी को प्रिडिक्ट किया जा सकता है, तो वहीं दूसरी तरफ रेनहार्ड और ऐंड्रिया ने हमारी गैलेक्सी के केंद्र में मौजूद विशाल द्रव्यमान के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी। इन तीनों नोबेल पुरस्कार विजेताओं को 1 करोड़ स्वीडेन (11 लाख डॉलर) क्रोनॉर की इनाम धन राशि आपस में बांटनी होगी। जिसमें से आधी रकम पेनरोज़ को मिलेगी तो वहीँ बाकी की आधी रकम गेंज़ेल और गे़ज़ को आपस में बांटनी होगी क्योंकि उन्होंने यह रिसर्च संयुक्त रूप से किया है।

Nobel Prize 2020 In Chemistry: केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2020

केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) के क्षेत्र में इम्मैन्युअल शार्पेंची (Emmanuelle Charpentier) और जेनफिर डाउडना (Jennifer A. Doudna) को जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जायेगा। इसके माध्यम से जानवरों, पौधों, माइक्रो ऑर्गेनिज्म के डीएनए में बदलाव कर गंभीर रोगों का इलाज संभव हो सकेगा। 52 वर्षीय ईमैनुएल चार्पियर फ्रांस की निवासी हैं और 54 वर्षीय जेनिफर डूडना अमेरिका की रहने वाली हैं। पिछले साल लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाले वैज्ञानिकों- जॉन बी गुडइनफ, एम स्टैनली विटिंघम और अकीरा योशिनो को केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

इन लोगों को मिलेंगे शांति, साहित्य और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

बता दें कि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी अगले हफ्ते नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। इस बार जिन लोगों को नोबेल पुरस्कार मिल सकता है उनमें डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी शामिल है। डोनाल्ड ट्रंप को अर्थशास्त्र नहीं बल्कि शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिल सकता है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल इजरायल और यूएई के बीच में शांति डील कराने के लिए नोबेल पुरस्कार मिल सकता हैं। इसके अलावा स्वीडिश नोबेल कमेटी ने अमेरिकी कवियित्री लुइज ग्लूक को साहित्य के क्षेत्र ने नोबेल पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भूख के खिलाफ लड़ने के लिए वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को भी नोबेल शांति पुरस्कार 2020 से नवाजा जायेगा।

Leave a Comment