Republic Day 2021 Speech in Hindi: 26 जनवरी पर अपने शिक्षण संस्थान में दें ये बेहतरीन भाषण

Republic Day 2021 Speech in Hindi: 26 जनवरी के दिन राष्ट्रीय त्यौहार होता है और यह दिन पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। 26 जनवरी के दिन पूरा देश गणतंत्र दिवस मनाता है और इस दिन शिक्षण संस्थानों जैसे कि कॉलेज और स्कूल आदि में राष्ट्रभक्ति का माहौल रहता है। इसके अलावा विभिन्न दलों से जुड़े हुए लोग भी गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। यह वह दिन है जब भारत को अपना संविधान मिला था और भारत एक लोकतांत्रिक देश बना था। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के लिए कोई भाषण ढूंढ रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं। इस लेख में हम आपको ’26 जनवरी पर भाषण’ (Republic Day Speech in Hindi) बताने वाले हैं।

Republic Day 2021 Speech in Hindi

इस तरह से करें भाषण की शुरुआत (Republic Day Speech in Hindi)

Republic Day 2021 Speech in Hindi

Republic Day 2021 Speech in Hindi

माननीय मुख्य अतिथि, शिक्षक, अभिभावक और मेरे सभी प्रिय छात्र आप सबका इस प्रांगण में स्वागत है। मैं …….. कक्षा ….. का/की छात्र हूं। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इस बार पूरा देश 71 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। यह पूरे देश के नागरिकों के लिए बहुत ही खास दिन होता है। आप सभी को मेरी तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम हर साल 26 जनवरी 1950 से गणतंत्र दिवस मनाते हैं क्योंकि यही वह दिन है जब भारत को गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया था और देश में संविधान लागू किया गया था।

15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से तो आजाद हो गया था लेकिन अब हमारे पास कोई सेशन और नियम कानून नहीं थे। इस पर लम्बे समय तक काम चला और आख़िरकार 26 जनवरी 1950 को यह लागू किया गया और इसी दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी और संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली और देश के विद्वानों के योगदान से हमारे देश को एक संविधान मिला। क्या आप जानते हैं कि गणतंत्र का मतलब क्या होता है? अगर नहीं, तो बता दें कि गणतंत्र का मतलब होता है ‘देश की जनता को अपना नेता चुनने का अधिकार’।

हम अपने देश के प्रति उन लोगों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकते हैं जिन्होंने अपनी जान की परवाह भी ना करते हुए देश को आजादी दिलाई और देश को एक लोकतांत्रिक देश बनाया। उन्होंने देश की आने वाली पीढ़ी के सुकून और स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। हम ऐसे महान अवसर पर उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और नेताओं को याद करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी। यह केवल उन्ही का योगदान है कि हम आज अपने देश में स्वत्रंत हैं और जो चाहे वो कर सकते हैं।

सभी को धन्यवाद! जय हिंद! वंदे मातरम। भारत माता की जय।

Leave a Comment