जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद का शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया। अधिकारियों ने कहा कि 85 वर्षीय प्रथम पुजारी की उनके कटरा स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई| उपराज्यपाल सहित कई नेताओं ने जताया दुख है।
जानिए पुजारी जी की मौत का कारण-
माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद का आज कटड़ा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमीर चंद रोज की तरह आज भी सुबह करीब 5 बजे उठे थे। जब वह पूजा कर रहे थे तो उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिजनों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें तुरंत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नारायण अस्पताल पहुंचाया। नारायण अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे कटड़ा के श्मशान घाट पर माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने जताया दुख जानिए-
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शोकाकुल परिवार व उनके अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। ईश्वर से प्रार्थना है कि पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया याद जानिए-
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अमीर चंद को याद करते हुए लिखा माता वैष्णो देवी दरबार के वयोवृद्ध पुजारी परम पूजनीय अमीर चंद का आज कटरा निवास स्थान पर निधन हो गया। जब भी माता के दर्शन करने गया उन्होंने हमेशा बुलाकर आशीर्वाद ज़रूर दिया। मातारानी से विनत्ती है कि पुजारी जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
भाजपा जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने शोक जताते हुए लिखा मां वैष्णो देवी भवन के मुख्य पुजारी अमीर चंद के निधन का दुखद समाचार सुनकर मन बहुत व्यथित हुआ है। उन्होंने पूरा जीवन माता रानी की सेवा में समर्पित किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों मे वास दें।