Angad Bedi: टूटा अंगद बेदी के सब्र का बांध, छलका अभिनेता का दर्द, पिता के निधन पर शेयर किया इमोशनल नोट!
Angad Bedi: सोमवार 23 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया, भारत में चल रहे वर्ल्ड कप 2023 के बीच आई इस दुखद खबर से क्रिकेट और बॉलीवुड में मातम छा गया और हर कोई इनके गम में डूबा नजर आया, वही तमाम क्रिकेटर और सेलेब्स ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोख़ व्यक्त किया।
सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक और वीरेंद्र सहवाग से लेकर कपिल देव तक हर किसी ने बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि दी। बिशन सिंह बेदी के यू चले जाने से पूरा परिवार एक साथ टूट सा गया और उनके गम में आंसू बहाता नजर आया। अब इसी बीच उनके बेटे और बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी और बहू नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अंगद वेदी (Angad Bedi) ने पिता के निधन पर लिखा इमोशनल नोट!
बता दे बिशन सिंह बेदी के गुजरने पर उनके बेटे Angad Bedi ने इस दुखद समय में साथ खड़े रहने के लिए सभी को शुक्रिया अदा किया है और पूरे परिवार की तरफ से एक इमोशनल नोट शेयर किया जिसमें इन्होंने लिखा कि- ‘ये बिल्कुल पापा (Bishan Singh Bedi) के अल्टीमेट स्पिन बॉल की तरह था,
जिसे हमने कभी आते हुए नहीं देखा, हम सदमे और दुख में डूबे हुए हैं, लेकिन हमें उन सभी लोगों के संदेशों ने हिम्मत दी है, जो हमें पब्लिक और पर्सनली मिले, उनके धैर्य, स्वभाव और बड़प्पन का सम्मान करने के लिए सभी का शुक्रिया।
भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। pic.twitter.com/GhUACcqF4r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2023
हमें ये बात सुकुन देती है कि उन्होंने एक शानदार, निडर और कइयों को प्रेरणा देने वाली जिंदगी को जिया है और उन्होंने अपने पूरे जीवन में कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है, उनकी (Bishan Singh Bedi) जिंदगी का हर पल अपने परिवार और आस्था के प्रति समर्पण और अपने वाहेगुरु की सेवा में गुजरता था’।
अंगद बेदी ने अपने नोट में आगे लिखा कि ‘यह बहुत ही खुशी की बात है कि उन्होंने एक ऐसी जिंदगी जीने का प्रतीक बनाया, जिसमें डर के लिए कोई जगह नहीं थी, पाप हमारे लिए ये गर्व की बात है कि आप जैसा बेखौफ लीडर हमें मिला।
हम हमेशा आपके द्वारा दिखाया गया रास्ते पर ही चलने का प्रयास करेंगे, हमें उस दुनिया से आगे बढ़ते रहने के लिए मार्गदर्शन करने रहना’। बता दे इस इमोशनल नोट को अंगद बेदी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर अपने पिता की एक तस्वीर के साथ शेयर किया है।
बिशन सिंह बेदी कप्तान कब बने थे?
बता दे बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी को सन 1976 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर चुना गया था, इस दौरान इन्होंने मनसूर अली खान पटौदी की जगह ली थी।
Angad Bedi Instagram – Click Here
ये भी पढ़े – Richard Roundtree: फिल्म इंडस्ट्री से आई दुखद खबर, नही रहे दिग्गज एक्टर रिचर्ड राउंडट्री!