Badaun Gang Rap: पोस्टमार्टम के बाद सामने आई नई रिपोर्ट
हाल ही में उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले (Badaun Gang Rap) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में 50 साल की आंगनबाड़ी सहायिका से गैंगरेप के बाद हत्या (Badaun Gang Rap & Murder Case) कर दी गई। इस घटना को एक मंदिर के पुजारी द्वारा अंजाम दिया गया हैं। हाल ही में यह खबर भी सामने आई थी कि पुजारी ने महिला को तंत्र मंत्र के जल में फसाया था और वह अक्सर महिला से मिलता रहता था। शव मिलने के 2 दिन बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया और अब कुछ हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है।
पोस्टमार्टर रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड जैसी चीज भी डालने की कोशिश की गयी थी। महिला के शव पर कई गंभीर चोटे पाई गई हैं। इस घटना के नजदीकी थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह को एसएसपी संकल्प शर्मा ने लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। पोस्टमार्टर रिपोर्ट के अनुसार महिला के पसली, पैर और फेंफड़े भी डैमेज पाए गए हैं।
एक आरोपी गिरफ्तार तो 2 अब तक फरार
महिला का शव 3 जनवरी की रात को खून से लथपथ मिला था। शव के मिलने के 48 घण्टे बाद पोस्टमार्टम किया गया था। यह पुलिस की एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही यह पुष्टि की गई है महिला के गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई हैं। इस गैंगरेप और हत्या का आरोप 3 लोगों पर लगाया गया है जिसमें से एक को पकड़ लिया है और 2 अब तक फरार हैं। पुलिस उन्हें ढूंढने के काम कर रही है। सरकार के आदेश पर पूरे गांव में पूछताछ की जा रही है। महिला के पति को मानसिक मन्दित बताया जा रहा है।