Badaun Rap Case News In Hindi: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बदायूं जिले में मंदिर पहुंची महिला का सामूहिक बलात्कार (Badaun Rap Case) किया गया और उसकी हत्या कर दी गयी। इस घटना से जुड़ी हुई नई-नई अपडेट सामने आ रही है। हाल ही में एक हैरान करने वाली अपडेट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि जिस महिला की हत्या की गई वह तंत्र मंत्र के जाल में फंसी हुई थी। आरोपी पुजारी तंत्र मंत्र किया करता था और विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लिए दवाई दिया करता था। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अक्सर पूजा पाठ के लिए मंदिर जाया करती थी और उसके घर पर पुजारी भी आता रहता था।
Badaun Rap Case: तंत्र मंत्र के जाल में फस कर बलात्कार का शिकार हुई महिला
ग्रामीणों के द्वारा दी जा रही जानकारी पर गौर करें तो उससे कहा जा सकता है कि बदायूं जिले में जिस महिला का बलात्कार हुआ है वह तंत्र मंत्र के जाल में फंसी हुई थी। सामूहिक दुष्कर्म के बाद सरकार के आदेश पर पूरे गांव में पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़िता महिला को लेकर ग्रामीणों और यहां तक कि महिला के पड़ोसियों ने भी पुलिस के सामने चुप्पी साध रखी है। लेकिन पीछे से ग्रामीणों के द्वारा कुछ ऐसी बातें सामने आ रही है जो सभी को हैरान कर रही है।
घटनास्थल मंदिर के समीप रहने वाले कुछ लोगों ने यह बात स्वीकारी है कि महिला तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाई गयी थी। लोगों का कहना है कि मंदिर का पुजारी तंत्र-मंत्र किया करता था और उसने महिला को फसा रखा था। वह अक्सर महिला के घर जाया करता था, और महिला भी मंदिर जाती रहती थी। गाँव में ही मृतका पीड़िता का मायका था जहाँ पीड़िता की विधवा बूढ़ी माँ रहा करती है। मृतक के बच्चों ने भी इस बात को स्वीकारा है कि उनकी माँ अक्सर मंदिर में जाया करती थी। हो सकता है कि यह पुजारी की रची हुई साजिश हो। आरोपी पुजारी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Badaun Rap Case News In Hindi: मृतका का पति बताया जा रहा है मानसिक मंडित
अगर मृतका के पति की बात की जाए तो वह मानसिक मंडित बताया जा रहा है। गांव वाले लोगों का कहना है कि पीड़िता का पति एक मानसिक मरीज है और बच्चे भी यही कह रहे हैं कि उनके पिता एक मानसिक मरीज हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का यह भी बयान है कि वह बस कम बोलता है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि आज तक उसके पति ने ऐसी कोई हरकत नहीं की जिसके अनुसार उसे मानसिक मन्दित कहा जा सके। उनका मानना है कि वह सीधा साधा कम बोलने वाला व्यक्ति है।