Bhagwant Mann Wedding –आज हम आपको बताने जा रहे है भगवंत मान जो की वर्तमान में पंजाब के मुख्यमंत्री भी है। भगवंत मान जो की काफी दिनों से चर्चा में बने हुए है। आज उनकी दूसरी शादी हो चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस समय भगवंत मान की शादी की रस्में चल रही हैं।
Bhagwant Mann Wedding – जानें पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी कहाँ हो रही है
आपको बता दें की पंजाब के सीएम भागवत मान आज चंडीगढ़ में शादी कर रहे हैं। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि ऐसे में उनसे शादी कौन का रहा है चूँकि भगवंत मान को तलाक दिए हुए 6 साल हो चुके हैं। बता दे की वह इस समय 48 साल के हैं। यह उनकी दूसरी शादी है। तलाक के बाद उनकी पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। भगवंत मान के पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं।
यह भी पढ़ें – CM Bhagwant Mann – जानें भगवंत मान को पहली पत्नी से क्यों होना पड़ा अलग ? अब कहां है उनका परिवार।
भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी शामिल होंगे। इस शादी में भगवंत मान ने कुछ खास लोगों को ही इनवाइट किया है। बता दें, शादी की रस्में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर ही होंगी। इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल होंगे।
Bhagwant Mann Wedding – जानें भगवंत मान की दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर के बारे में
गुरप्रीत कौर मूल रूप से कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली हैं। गुरप्रीत कौर की उम्र 32 हैं। उनके पिता किसान है और उनकी माता गृहिणी हैं। गुरप्रीत कौर की दो बहनें विदेश में रहती हैं जो की उनसे बड़ी हैं। गुरप्रीत कौर ने मेडिसिन की पढ़ाई की है और पढ़ाई में उनकी काफी दिलचस्पी है। उन्होंने हरियाणा के मौलाना मेडिकल कॉलेज में अध्ययन किया है।
दुल्हन की मां को भगवंत मान काफी पसंद हैं –
Bhagwant Mann Wedding – गुरप्रीत कौर और भगवंत मान के परिवार के बीच फॅमिली जैसा करीबी रिश्ता मौजूद है। गुरप्रीत कौर अपने परिवार की सबसे छोटी सदस्य हैं। उनकी बहनों में से एक ऑस्ट्रेलिया में रहती है और दूसरी अमेरिका में रहती है। गुरप्रीत कौर ने चिकित्सा क्षेत्र में अध्ययन किया है।