COVID-19 Vaccine: अब भारत भी बना रहा है कोरोना वायरस की दवा, जल्द मिल सकती है राहत

COVID-19 Vaccine: अभी के वक्त में कोरोना वायरस दुनिया का सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। यह कोरोनावायरस की दहशत ही है जिसने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। ना केवल भारत बल्कि पूरा विश्व इस वायरस के डर से कपकपा रहा है। यह वायरस तेजी से एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है और इस वजह से इससे भयभीत होना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं हैं।

कोरोनावायरस के खतरनाक होने की सबसे बड़ी वजह है इसका कोई इलाज ना होना है। अब तक कोरोनावायरस का कोई निश्चित इलाज नहीं ढूंढा गया है। लेकिन दुनिया के कई देशों में इस वायरस का इलाज तेजी से ढूंढा जा रहा है और भारत भी इसमें पीछे नहीं है।

भारत में अब तक कोरोनावायरस से करीब 3000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस वायरस की रोकथाम के लिए पूरी दुनिया भर के डॉक्टर और साइंटिस्ट दवा बनाने में लगे हुए हैं। ऐसे में भारत भी इस वायरस को रोकने के लिए एक वैक्सीन बनाने की तैयारी में है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में भी कोरोनावायरस के इलाज के लिए एक टीका बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बेहतरीन शुरुआत का श्रेय देश की मशहूर बायोटेक कंपनी ‘भारत बायोटेक’ को जाता हैं। कंपनी भारत बायोटेक ने कोरोमा के खिलाफ इंसानों की जंग में अपना कदम आगे बढ़ाते हुए इस वायरस की वैक्सीन ‘क्लोरोफ्लू’ की टेस्टिंग शुरू कर दी हैं।

COVID-19 Vaccine

कोरोनावायरस की दवाई मानी जा रही इस वैक्सीन की टेस्टिंग अमेरिका में शुरू हो चुकी है। फिलहाल इस वैक्सीन को केवल जानवरों पर ही इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन जल्दी इंसानों पर भी परीक्षण किया जाने वाला है। कुछ आंकड़ों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 3 महीने में इसका मनुष्यो पर भी परीक्षण करना शुरू कर दिया जाएगा।

अगर पशुओं पर इस वैक्सीन का सफल परीक्षण किया जाता है तो इसके बाद मांगों पर इसका परीक्षण करने की मंजूरी देने में अधिक समय नहीं लगेगा और वह परीक्षण सफल होने के बाद इसे लांच कर दिया जाएगा। अगर यह वैक्सीन वाकई में काम कर जाती है तो मनुष्य पर आए इस बड़े खतरे से बचा जा सकेगा।

कोरोना वायरस के खिलाफ इंसानों की इस जंग में यह भारत देश का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। अगर देखा जाए तो जनसंख्या ज्यादा होने के बावजूद भी काफी कम कोरोना केस होने के कारण पहले ही भारत अपने नियंत्रण के लिए सुर्खियों में है और अगर यह वैक्सीन काम कर गई तो भारत की वाहवाही होना लाजमी है।

कुछ आंकड़ों के अनुसार माना जा रहा है कि यह वैक्सीन इतनी असरदार है कि इसका सामान्य फ्लू में भी प्रयोग किया जा सकता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस वैक्सीन को नाक के जरिए शरीर के अंदर पहुंचाया जाएगा।

COVID-19 Vaccine

मशहूर बायोटेक कंपनी भारत बायोटेक के डेवलपमेंट विभाग की प्रमुख डॉक्टर चेस एला ने अपने एक बयान में कहा कि उनकी कंपनी कोरोनावायरस से लड़ने के लिए एक वैक्सीन तैयार कर रही है जिसका परीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर परीक्षण सफल होता है तो वह वैक्सीन की करीब 30 करोड़ खुराक भी पूरी करने को भी कम्पनी भारत बायोटेक तैयार हैं। कुछ विश्वास नहीं सोच के अनुसार अगर यार एक्शन सफल होती है तो कंपनी वैक्सिंग के उत्पादन में वृद्धि करने वाली हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी की कोरोना वायरस से लड़ने वाली यह वैक्सीन अर्थात CloroFlu एक प्रचलित वैक्सीन M2SR के आधार पर बनाई गई है। बता देगी M2 ऐसा एक ऐसी वैक्सीन है जो फ्लू के गुणों को नष्ट करती है और शरीर को फ्लू जैसी बीमारी से बचाती है।

कोरोना वायरस की दवाई मानी जा रही क्लोरो फ्लू वैक्सीन को बनाने के लिए M2SR में SARS-CoV-2 की जीन सिक्वेंसी को डाला गया है। कहा जा रहा है कि यह नई वैक्सीन कोरोनावायरस के खिलाफ इंसानों के लिए वरदान साबित हो सकती है। यह वैक्सीन कोरोनावायरस के खिलाफ लोगों की एक उम्मीद साबित हो सकती है।

Leave a Comment