Bihar Assembly Election, Bihar Chunav 2020: पिछले काफी समय से खबर आ रही थी कि कोरोनावायरस के कारण फैली महामारी की वजह से बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव की तारीखों को टाला जा सकता है। लेकिन अब यह तय है कि बिहार में विधानसभा चुनाव समय पर ही होगा। चुनाव आयोग का कहना है कि सितंबर के आखिरी हफ्ते में बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस बात को कंफर्म करते हुए कहा कि सितंबर के आखिरी हफ्ते में बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा होगी। बता दें कि 29 नवंबर को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।
तीन चरणों में हो सकता है चुनाव
बता दें कि बिहार भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य में से एक है जहां पर जनसंख्या घनत्व भी काफी ज्यादा है। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट मौजूद है। इन 243 विधानसभा सीटों के लिए कुल 3 चरणों में चुनाव किया जा सकता है। बता दें संक्रमित व्यक्तियों के लिए चुनाव आयोग अलग से वोटिंग बूथ तैयार करने के काम पर लगा हुआ है। सोमवार को चुनाव आयोग बिहार के सभी डीएम के साथ चर्चा करेगा जिसमें चुनाव की गाइडलाइंस को बताया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें की बिहार में अब तक 1.15 लाख केस आ चुके हैं।
भीड़ कम करने के लिए ज्यादा बूथ
कोरोना की महामारी के बावजूद भी विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव को टाला नहीं गया। ऐसे में चुनाव आयोग अधिक से अधिक कोशिश करेगा कि इस चुनाव के कारण कोरोना वायरस ना फैले। यही कारण है कि भीड़ कम करने के लिए ज्यादा वोटिंग बूथ लगाए जा रहे हैं। न्यूज़ पोर्टल दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वोटिंग बूथ की संख्या करीब 50% तक अधिक बढ़ा दी गई है। पिछले साल पूरे राज्य में 72 हजार वोटिंग बूथ बनाए गए थे, लेकिन इस साल कुल 1.6 लाख तक बढा दिए गए हैं।
सभा में बनायी रखनी होगी सोशल डिस्टेंसिंग
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल प्रचार जरूर करेंगे। ऐसे में राजनीतिक दलों के द्वारा की जाने वाली सभा पर पाबंदी तो नहीं लगाई गई, लेकिन यह निर्देश दिए गए हैं कि चुनावों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनायी रखनी होगी। चुनाव आयोग सभा करने की जगह पहले से ही तय करके रखेगा और राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग के द्वारा दी गई गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन भी करना होगा, ताकि इन सभाओं के माध्यम से कोरोना ना फैले।
कोरोना किट पहनने वाले हैं मतदानकर्मी
चुनाव आयोग के द्वारा दी गई जानकारी में यह भी बताया गया है कि वोटिंग बूथ पर जो मतदान कर्मी मौजूद होंगे, वह पूरा कोरोना किट यानी की पीपीई किट पहने होंगे। इसके अलावा कुछ ऐसी व्यवस्था भी की जाएगी, जिसमें मतदाता मतदान के समय ईवीएम को छू नहीं सकेगे। बता दें कि वोटिंग बूथ पर काम करने वाले मतदान कर्मी ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक सीट के पीछे रहेंगे। मतदान कर्मियों को वोटिंग बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए गाइडलाइंस दी जाएगी।
बिहार विधानसभा की 2015 की स्थिति
कुल सीटें: 243
पार्टी | सीटें |
जदयू | 71 |
भाजपा | 53 |
राजद | 80 |
कांग्रेस | 27 |
लोजपा | 2 |
रालोसपा | 2 |
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया | 3 |
हम | 1 |
निर्दलीय | 4 |