Bihar Chunav, Assembly Elections 2020: बिहार में जल्द ही चुनाव आने वाले हैं। चुनावों से पहले हर भागीदार नेता किसी न किसी तरीके से सुर्खियों में आने की कोशिश करता है। कुछ प्रचार प्रसार के जरिये सुर्खियों में आते हैं, तो कुछ को कॉन्ट्रोवर्सी में पड़ना अधिक सस्ता लगता है। इस समय बिहार में कई युवा नेता सरकार का विरोध करके लाइमलाइट बटोरना चाह रहे हैं। खैर, इस बात पर इनकार नहीं किया जा सकता है कि पिछले कुछ सालों में बिहार से कई बेहतरीन युवा नेता सामने आये हैं। कुछ युवा नेता इस समय सरकार के कुछ विधेयकों को लेकर नाराजगी जता रहे हैं, लेकिन इन विधेयकों को जनता को अच्छे से समझा नहीं पा रहे हैं। ऐसा ही है युवा राजनीति का हाल। तो चलिए जानते हैं बिहार के युवा नेताओं के बारे में!
तेजस्वी यादव
बिहार के युवा नेता तेजस्वी यादव की उम्र 31 साल की है जिसमें यह बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। साल 2015 में विधानसभा के चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav, Assembly Elections) के जरिए उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी, जिसमें यह काफी हद तक सफल भी हो रहे हैं। तेजस्वी यादव, बिहार में राघोपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। यह लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं, जिन्हें पूरा देश जानता है। तेजस्वी अधिक दिनों तक उपमुख्यमंत्री नहीं रह पाए, क्योंकि नितीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने के बाद उनका पद उनसे छीन लिया गया।
चिराग पासवान
चिराग पासवान भी इस समय बिहार के युवा नेताओं की लिस्ट में टॉप पर चल रहे हैं। चिराग पासवान और कोई नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे हैं। चिराग पासवान वैसे तो फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं, लेकिन बॉलीवुड में उनकी दाल नहीं गली, तो फिर उन्होंने अपनी पिता की तरह राजनिती करना ही सही समझा। 2014 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उनकी उम्र महज 37 साल की है।
पुष्पम प्रिया चौधरी
खुद को मुख्यमंत्री का कैंडिडेट बताने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी इस साल काफी सुर्खियां बटोर रही है। पुष्पम प्रिया चौधरी जनता दल के नेता विनोद चौधरी की बेटी है। बिहार में खुद को मुख्यमंत्री की कैंडिडेट बताने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी पढ़ाई ब्रिटेन के लन्दन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से की थी। पुष्पम ने एक नई शुरुआत करने के इरादे से अपनी खुद की पार्टी बनाई है, जो पूरे राज्य में अपने कैंडिडेट्स उतारेगी।
तेज प्रताप यादव
देश प्रताप यादव भी पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं। वह वर्तमान में महुआ के विधायक हैं। पहले वह स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने भी अपने भाई तेजस्वी यादव के साथ साल 2015 में राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। केवल बारहवीं तक पढ़ने वाले तेज प्रताप यादव वर्तमान में 32 साल के हैं। तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों बटोरते हैं। वह अब तक कई बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीयो का हिस्सा भी बन चुके हैं।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी है, जिनके तलाक के कागज अभी कोर्ट में निलंबित है। महज 27 साल की ऐश्वर्या अपने पति के खिलाफ जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ सकती है। पहले जो साथ में राजनीति करते थे, वह अब एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए नज़र आएंगे। ऐश्वर्या पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी है, यानी कि उनके खून में भी राजनीति का होना जायज है।