Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: 16 जिलों के 72 सीटों पर लड़ रहे हैं 1066 लोग, 114 महिला कैंडिडेट्स भी मैदान पर!

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Candidates List: इस समय देश में राजनीतिक माहौल बना हुआ है जिसका कारण बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020) है। बिहार उन गिनें-चुनें राज्य में से एक है, जहां पर इस समय भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। अगर वर्तमान में चल रहे पोल्स को देखा जाए, तो यही लग रहा है कि एक बार फिर बिहार में एनडीए (NDA) की सरकार बनेगी, लेकिन चुनावों से जुड़े हुए प्रेडिक्शन अक्सर धोखा दे देते हैं ऐसे में जब तक रिजल्ट सामने नहीं आते, कुछ नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) में 16 जिलों की 72 सीटों पर 1600 लोग लड़ रहे हैं, जिसमें से 114 महिला प्रत्याशी और 952 पुरुष हैं।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: प्रचार थमें तो हर गेट पर जाकर वोट मांगने लगे नेता

कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए लोग जितना कम एक दूसरे से मिले उतना ही अच्छा है। यही कारण है कि इस समय चुनाव आयोग के द्वारा किसी भी प्रकार की बड़ी रैली या समारोह पर बेन लगा दिया गया है। लेकिन वर्चुअल प्रचावों पर पूरी छूट है। चुनाव आयोग ने अपनी कुछ एजेंसियों के माध्यम से बिहार में हो रहे प्रचारों को ठप कर दिया है। लेकिन प्रचार थमते ही चुनाव लड़ रहे नेता हर दरवाजे पर जाकर लोगों को जोड़ने में लग गए हैं। इनमें से कितने चुनावों के बाद नज़र आएंगे ये तो पता नहीं  लेकिन इस वक्त काम जोरों-शोरों से चल रहा है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Candidates List:

Bihar Assembly Election 2020 Candidates List: इन जिलों में सबसे पहले होगा चुनाव

बिहार के जिन जिलों में सबसे पहले विधानसभा चुनाव कराया जा रहा है उनकी लिस्ट और कैंडिडेट्स के नाम और डिटेल्स कुछ इस प्रकार हैं (Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Candidates List):

  1. भागलपुर के कहलगांव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 13 पुरुष और एक महिला कैंडिडेट शामिल है। सुल्तानगंज में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हें जिसमें 10 पुरुष तीन महिलाएं शामिल हैं।
  2. मुंगेर के तारापुर में 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 21 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। मुंगेर में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इसमें 13 पुरुष और दो महिला कैंडिडेट्स शामिल हैं। जमालपुर में कुल 19 प्रत्याशी हैं जिसमें 17 पुरुष दो महिलाएं हैं।
  3. पटना के मोकामा में कुल 8 प्रत्याशी हैं, इसमें सभी पुरुष हैं। बाढ़ में कुल 18 प्रत्याशी हैं जिसमें 16 पुरुष और दो महिलाएं हैं। मसौढ़ी में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 10 पुरुष और तीन महिलाएं हैं। पालीगंज में कुल 25 प्रत्याशी हैं, जिसमे 21 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। बिक्रम में कुल 15 प्रत्याशी शामिल हैं, जिसमें 13 पुरुष और 2 महिलाएं मैदान पर हैं।
  4. बांका के धौरैया में कुल 11 प्रत्याशी हैं जिसमें 10 पुरुष एक महिला है। बांका में कुल 19 प्रत्याशी हैं, इसमें एक भी महिला नहीं है। कटोरिया में कुल 5 प्रत्याशी हैं जिसमें एक पुरुष और चार महिला कैंडिडेट्स शामिल हैं। बेलहर में कुल 15 प्रत्याशी हें जिसमें 13 पुरुष और दो महिलाएं हैं।
  5. भोजपुर के संदेश में कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें 9 पुरुष और दो महिलाएं हैं। बड़हरा में कुल 10 प्रत्याशियों में 8 पुरुष दो महिलाएं हैं। आरा में कुल 15 प्रत्याशी हें जिसमें 13 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। अगिआंव में कुल 10 प्रत्याशी हैं, जिसमें 8 पुरुष और दो महिलाएं हैं। तरारी में कुल 11 प्रत्याशी हैं, जिसमें 10 पुरुष और 1 महिला कैंडिडेट शामिल है। जगदीशपुर में कुल 18 प्रत्याशी हैं, जिसमें 17 पुरुष और 1 महिला है। शाहपुर में कुल 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें 20 पुरुष और 3 महिलाएं हैं।
  6. लखीसराय के सूरजगढ़ा में कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें एक भी महिला प्रत्याशी नहीं हैं। लखीसराय में कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें 17 पुरुष और एक महिला है। शेखपुरा में कितने प्रत्याशी शेखपुरा के शेखपुरा विधानसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इसमें 10 पुरुष और एक महिला शामिल है। बरबीघा में कुल 10 प्रत्याशी हैं, इसमें एक भी महिला कैंडिडेट नहीं है।
  7. बक्सर के ब्रह्मपुर में कुल 14 प्रत्याशी हैं, इसमें सभी पुरुष हैं। बक्सर में भी कुल 14 प्रत्याशी हैं सभी पुरुष हैं। डुमराव में कुल 18 प्रत्याशी हैं जिसमें 16 पुरुष दो महिलाएं हैं। राजपुर में कुल 14 पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं, यहां एक भी महिला कैंडिडेट नहीं है।
  8. कैमूर (भभुआ) के रामगढ़ में 12 पुरुष प्रत्याशी हैं, यहां एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। मोहनिया में कुल 13 प्रत्याशी हैं जिसमें 10 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। भभुआ में कुल 14 प्रत्याशी हैं, इसमें 12 पुरुष दो महिलाएं हैं। चैनपुर में कुल 19 प्रत्याशियों में 17 पुरुष और दो महिलाएं हैं।
  9. औरंगाबाद के गोह में कुल 17 प्रत्याशी हैं, सभी पुरुष हैं। ओबरा में कुल 10 प्रत्याशी हैं, सभी पुरुष हैं। नबीगंज से कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हें, जिसमें 11 पुरुष दो महिलाएं चुनाव मैदान पर हैं। कुटुंबा से कुल 14 प्रत्याशी हें, सभी पुरुष हैं। औरंगाबाद में कुल 9 प्रत्याशी हैं जिसमें 8 पुरुष एक महिला है। रफीगंज में कुल 15 प्रत्याशी हैं, सभी पुरुष हैं।
  10. गया के गुरुआ में 23 प्रत्याशी हैं सभी पुरुष हैं। शेरघाटी में 11 प्रत्याशियों में 9 पुरुष दो महिलाएं हैं। इमामगंज में 10 प्रत्याशियों में 9 पुरुष और एक महिला है। बाराचटटी में कुल 13 प्रत्याशी हैं जिसमें 7 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। बोधगया में कुल 17 प्रत्याशी हैं जिसमें 15 पुरुष 2 महिलाएं हैं। गया टाउन में कुल 27 प्रत्याशी में कुल 27 प्रत्याशी में से 25 पुरुष और 2 महिला कैंडिडेट्स हैं। टिकारी में 25 प्रत्याशियों में 22 पुरुष 3 महिला प्रत्याशी हैं। बेलागंज में 13 प्रत्याशियों में 11 पुरुष 2 महिला प्रत्याशी हैं। अतरी में कुल 11 प्रत्याशियों में 9 पुरुष दो महिलाएं हैं। वजीरगंज में कुल 22 प्रत्याशियों में 20 पुरुष और 2 महिलाएं हैं।
  11. नवादा के रजौली में कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें 20 पुरुष 2 महिलाएं हैं। हिसुआ में कुल 8 प्रत्याशी हैं जिसमें 7 पुरुष एक महिला है। नवादा में 15 प्रत्याशियों में 14 पुरुष एक महिला कैंडिडेट्स है। गोविंदपुर में कुल 15 प्रत्याशियों में 13 पुरुष 2 महिलाएं हैं। वारसलीगंज में कुल 10 प्रत्याशियों में से 8 पुरुष 2 महिला कैंडिडेट्स हैं।
  12. जमुई के सिकंदरा में कुल 15 प्रत्याशियों में 14 पुरुष एक महिला है। जमुई में कुल 14 प्रत्याशियों में 12 पुरुश 2 महिला हैं। झाझा में कुल 10 प्रत्याशी हैं, सभी पुरुष हैं। चकाई में कुल 13 कैंडिडेट्स में से 11 पुरुष और 2 महिलाएं हैं।
  13. रोहतास के चेनारी में 15 कैंडिडेट्स में 13 पुरुष दो महिलाएं हैं। सासाराम में कुल 20 प्रत्याशियों में 17 पुरुष 3 महिलाएं हैं। करगहर में भी कुल 20 प्रत्याशी हैं जिसमें 17 पुरुष 3 महिलाएं हैं। दिनारा में कुल 19 प्रत्याशी में 17 पुरुष दो महिलाएं हैं। नोखा में 15 प्रत्याशियों में 12 पुरुष 3 महिलाएं हैं। डेहरी में 14 प्रत्याशियों में 13 पुरुष एक महिला प्रत्याशी है। काराकाट में 13 प्रत्याशियों में 11 पुरुष दो महिलाएं हैं।
  14. अरवल के अरवल विघानसभा में 23 कैंडिडेट्स हैं जिसमें 21 पुरुष 2 महिलाएं हैं। कुर्था में 19 प्रत्याशी हैं जिसमें 18 पुरुष एक महिला है।
  15. जहानाबाद के जहानाबाद विधानसभा सीट पर कुल 15 उम्मीदवार हैं जिसमें से 13 पुरुष और 2 महिला प्रत्याशी हैं। घोषी में कुल 11 प्रत्याशियों में 10 पुरुष एक महिला है। मखदुमपुर में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं, और सभी पुरुष हैं।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Candidates List:

Bihar Assembly Election 2020 Voter Details: इतने लोग देंगे वोट

वोट देने वालों की फिक्स संख्या नहीं बताई जा सकती है, क्योंकि अंदाजे लगाए जा रहे हैं कि इस बार पिछले कुछ सालों के मुकाबले काफी कम वोट डलेंगे जिसका एकमात्र कारण कोरोना वायरस है। बता दें कि बिहार के पहले चरण के मतदान में पहले चरण के मतदान में 2,14,06096 मतदाता वोटिंग करेंगे, जिनमें 1,12,76396 पुरुष, 1,0129101 महिला और 599 ट्रांसजेंडर है। ये सभी लोग 31371 पोलिंग स्टेशन में सुरक्षा के साथ वोट डालने वाले हैं।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: पूरे देश में बना हुआ है राजनीति का माहौल

इस समय पूरे देश में राजनीति का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया और अखबारों में केंद्र सरकार अपने कामों को गिनाए जा रही है, तो विपक्षी दल भी बिना सोचे समझे अच्छे और बुरे दोनों कामों का विरोध करने में लगे हुए हैं। हर राजनीतिक दल बिहार को लेकर कई वादे कर रहा है। जो राजनेता खुद नहीं पढ़े वो लोगों को पढ़ाने की बात कर रहे हैं तो कोई महिला अपने पति के खिलाफ़ सीएम की पोस्ट के लिए ही लड़ रही है। बिहार में चल रही राजनीति काफी रोचक है। कौन जीतेगा चुनाव यह तो बाद में ही पता चलेगा लेकिन वर्तमान स्थितियों से तो एनडीए का पक्ष अधिक भारी लग रहा है।

Leave a Comment