Binod Funny Memes: जानिए कौन है यह “बिनोद” और क्यों हो रहा है सोशल मीडिया पर ट्रेंड!

Binod Funny Memes: यदि आप इंडियन यूटूबर्स (YouTubers) को फॉलो करते हैं तो आपने पिछले कुछ दिनों में काफी सारे कमैंट्स “बिनोद” (Binod) पर देखें होंगे। इन दिनों यह नाम अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गया है। इतना ही नहीं ट्विटर पर तो “बिनोद” के नाम पर मजेदार मीम्स और चुटकुले छाये हुआ हैं। इसके अलावा फेसबुक पर भी हर कोई “बिनोद” नाम की चर्चा कर रहा है। इतना ट्रेंडिंग होने के बावजूत भी काफी लोग ऐसे हैं जो अभी भी नहीं जानते हैं कि आखिर यह बिनोद कौन हैं? और अगर आप यह जानना चाहते हैं कि सोशल मीडिया में मीम्स की आंधी लाने वाला यह बिनोद आखिर कौन है और स्पैमिंग का उसके साथ क्या नाता है तो यह लेख आपके लिए है।

बात यह है कि इसकी शुरुवात Slayypoint नामक एक यूट्यूब चैनल के के वीडियो से हुई। बिनोद नाम के एक व्यक्ति ने वीडियो के नीचे कमेंट सेक्शन में अपना नाम ही कमेंट कर दिया। जिसमें उसको सात लाइक्स मिले थे। इस जरा सी बात पर उसका नाम सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर सुर्ख़ियों में आ गया। और इस नाम के जोक्स और मीम्स वायरल होने लगे। कोई भी youtuber लाइव स्ट्रीम कर रहा है तो उसके कमेंट सेक्शन में “बिनोद” के कमैंट्स की बाढ़ आ जाती है। बिनोद एक अज्ञात व्यक्ति है जिसने यूट्यूब में अपना नाम बार बार कमेंट किया और अब लोगों के एंटरटेंटमेंट का मुद्दा बन चुका है।

Also Read  Sri Lanka Crisis: संगकारा, महेला ने शासन के खिलाफ आवाज उठाई

देखिये वीडियो

ये हैं बिनोद पर बनाए गए कुछ मज़ेदार मीम्स और चुटकुले

https://twitter.com/BaaraSingha/status/1291567785235996678?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1291567785235996678%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hyderabadtechnical.com%2Fe0a4ace0a4bfe0a4a8e0a58be0a4a6-e0a495e0a58ce0a4a8-e0a4b9e0a588-e0a4b0e0a4bee0a4b7e0a58de0a49fe0a58de0a4b0-e0a49ce0a4bee0a4a8e0a4a8%2F

https://twitter.com/aahmm_brahmasmI/status/1291448843741982720?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1291448843741982720%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.newsd.in%2Fwho-is-binod-and-why-he-is-trending-on-twitter-youtuber-slaypoint-convinces-desi-internet-that-everyone-is-binod%2F

ट्विटर ट्रेंडिंग पर बिनोद टॉप पर है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स बिनोद के नाम के मीम्स और चुटकुले बनाकर शेयर कर रहे हैं। तो इस बात पर यह कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर कब और क्या वायरल हो जाए या ट्रेंड बन जाए इस बात का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है।

Leave a Comment