बिरसा हरित ग्राम योजना: बिरसा हरित ग्राम योजना में लगाए जा रहे 32 लाख से अधिक फलदार पौधे। जानिए बिरसा हरित ग्राम योजना की सम्पूर्ण जानकारी

बिरसा हरित ग्राम योजना-  इस योजना ने रांची राज्य में हरियाली बिखरेने में बड़ी अहम भूमिका निभायी है। 2016 से शुरू हुई इस योजना के 5 साल पूरे हो चुके हैं, पिछले साल 2020 में इसे सीएम हेमंत सोरेन ने बिरसा हरित ग्राम योजना नाम दिया ह। मनरेगा के तहत इस कार्यक्रम को शामिल किया गया है, अब तक इसके जरिये राज्य में 32 हजार से अधिक हेक्टेयर भूमि पर 32 लाख से अधिक फलदार पौधे लगाये जा चुके हैं, जारी वित्तीय वर्ष (2021-22) में 21392 हेक्टेयर भूमि पर 2395951 पौधे लगाने का काम जारी है।

क्या बिरसा हरित ग्राम योजना में मनरेगा से मिलेगी मदद:-

बागवानी के लिए जमीन सुनिश्चित करने के बाद यहां पर तेजी से गड्ढे बनाने का कार्य चल रहा है। जून महीने में पौधारोपण शुरू हो जाए, विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है, इस योजना के तहत जो जमीन फल के पौधे लगाने के लिए सुनिश्चित की गयी है, वह पूरी जमीन रैयती है यानि किसानों की है। रैयती जमीन में पौधे लगाने से फायदा यह होगा की किसान अपनी जमीन में पौधों की देखभाल पूरे मन से करेंगे । पौधों की सुरक्षा के लिए किसानों की मदद की जायगी।

जानिए बिरसा हरित ग्राम योजना में किसानो को क्या क्या लाभ मिलेगा –

पौधा लग जाने के बाद मनरेगा के तहत किसानों को सरकार की तरफ से खाद, कीटनाशक और पौधों की सुरक्षा के लिए साधन उपलब्ध कराये जायगे। जब यह पौधे तैयार हो जाएंगे तब इससे किसानों को आर्थिक लाभ होगा। गौरतलब है कि पलामू प्रमंडल के जिलों में कम बारिश होती है इसके कारण किसान पारंपरिक खेती नहीं कर पाते हैं, पर बागवानी के जरिए वो किसान खुशहाल होंग।

 बिरसा हरित ग्राम योजना: बिरसा हरित ग्राम योजना में लगाए जा रहे 32 लाख से अधिक फलदार पौधे। जानिए बिरसा हरित ग्राम योजना की सम्पूर्ण जानकारी

पलामू का मौसम:-

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के अनुसार क्षेत्रिय कृषि अनुसंधान केंद्र चिंयाकी में पहले से ही संतरे की बागवानी की जा रही है, यहा के वैज्ञानिकों का मानना है कि पलामू का मौसम संतरे, कीनू और मौसमी फल के उपयुक्त है। इसी अनुसंधान के आधार पर पलामू के आयुक्त ने जिले में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत जिले में रसदार पौधे जैसे संतरा, कीनू और मौसमी की बागवानी के लिए मांग की थी। ग्रामीण विकास विभाग से भी इस बागवानी के लिए स्वीकृति मांगी गयी थी।

ये भी पढ़े – Amazon ऑनलाइन शॉपिंग पे चल रहे है खास ऑफर। 50 परसेंट तक डिस्काउंट पर खरीदे टीवी।

Leave a Comment