MP UP Bye Election Date 2020, Voting Date, Time, Full Schedule: भारत के चुनाव आयोग ने 29 सितम्बर, मंगलवार को 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों (Bye Election Date 2020) की घोषणा कर दी हैं। बता दें कि चुनाव आयोग के द्वारा की गयी जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित 10 राज्यों की इन 54 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवम्बर को मतदान दिए जाएंगे। इनमें से मध्यप्रदेश की 28 सीट हैं। वही 7 नवंबर को बिहार में भी एक लोकसभा सीट के चुनाव के लिए और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए मतदान दिए जाएंगे। इन सभी सीटों के लिए हुए चुनावों के परिणाम 10 नवम्बर को आयंगे।
Bye-Election Date 2020: 7 विधानसभा सीटों पर अब तक उपचुनावों का एलान नहीं
जहां एक तरफ मध्य प्रदेश, बिहार और मणिपुर जैसे राज्यों में उपचुनावों के बारे में चुनाव आयोग द्वारा घोषणा की जा चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों जैसे असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के उपचुनावों के लिए अब तक चुनाव आयोग ने कोई निश्चित घोषणा नहीं की है। बता दें कि इन चारों राज्यों में 7 विधानसभा सीटों का उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग का कहना है कि इन राज्यों में वर्तमान स्थिति सही नहीं होने के कारण अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में इस स्थिति में अभी चुनाव ना करवाने का फैसला लिया गया है।
Bye-Polls Date 2020: कुल 11 राज्यों की 56 विधानसभा सीट हैं खाली
बता दें कि कुल 11 राज्यों की 56 विधानसभा सीट वर्तमान में खाली है जो इन उपचुनावों से भरी जाने वाली है। इन सीटों में मध्यप्रदेश की 28 सीटें (ग्वालियर, डबरा, बमोरी, सुरखी, सांची, सांवेर, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अम्बाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर पूर्व, भांडेर, करैरा, पोहरी, अशोकनगर, मुंगावली, अनूपपुर, हाटपिपल्या, बदनावर, सुवासरा, बड़ामलहरा, नेपानगर, मन्धाता, जोरा, आगर, ब्यावरा) शामिल हैं।
वही उत्तर प्रदेश से 7 सीटें (घाटमपुर, मल्हनी, बुलन्दशहर सदर, टूंडला, देवरिया सदर, बांगरमऊ, नौगांवा सादात), छत्तीसगढ़ की 1 सीट (मरवाही), गुजरात की 8 सीटें (अबडासा, लिंबड़ी, मोरबी, धारी, गढ़ड़ा, करजान, डांग, कपराडा), झारखंड की 2 सीटें (दुमका, बेरमो), कर्नाटक की 2 सीटें (सिरा, राजाराजेश्वरी नगर), हरयाणा की 1 सीट (बरोदा), ओडिसा की 2 सीटें (बालासोर, तिरटोल), तेलंगाना की 1 सीट (डुब्बक), नागालैंड की 2 सीट (साउदर्न अंगामी), मणिपुर की 2 सीट (लिलोंग, वांगजिंग तेन्था) खाली हैं।
मध्यप्रदेश विधानसभा की मौजूदा स्थिति (MP UP Bye Election Date 2020, Voting Date, Time, Full Schedule)
पार्टी | सीटें |
भाजपा | 107 |
कांग्रेस | 88 |
बसपा | 2 |
सपा | 1 |
निर्दलीय | 4 |
खाली सीटें | 28 |
कुल सीटें | 230 |
सत्ता बचाने और खोई हुई सत्ता वापस पाने की जंग
इस समय हो रहे इन उपचुनावों का एक विशेष कारण है, जिस वजह से यह और भी रोचक और महत्वपूर्ण हो गए हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बचाने के लिए लड़ रही है, तो वहीँ कांग्रेस 6 महीने पहले जिस सत्ता को खो चुकी थी, उसे वापस हासिल करने के लिए लड़ रही है। कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ नेता कमलनाथ हैं। कुछ समय पहले लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी को अपना लिया है। उपचुनावों में 28 सीट में से 16 सीट सिंधिया के ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र की हैं।