कौन थीं चेतना राज?
चेतना राज साउथ टीवी एक्ट्रेस थीं, चेतना राज ने टीवी सीरियल से अपनी पहचान बनाई थी. हम आपको बता दें कि चेतना राज ‘गीता’ और ‘दोरेसानी’ जैसे डेली सोप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं ‘गीता’ और ‘दोरेसानी’ में रोल करने के बाद चेतना को प्रसिद्धि मिली और एक्ट्रेस के रूप में दर्शक चेतना को पसंद करने लगे। सोसल मिडिया रिपोर्ट की मानें तो चेतना राज की उम्र अभी केवल 21 साल की ही थीं और उनका जन्म 2001 में कर्नाटक में हुआ था।
जानिए चेतना राज की मौत की वजह-
रिपोर्ट्स के मुताबिक हम आपको बता दे की की चेतना राज ने बेंगलुरु में चेहरे की फैट फ्री सर्जरी करवाई थी। चेहरे की फैट फ्री सर्जरी के बाद उनकी हालत ख़राब हो गई। चेतना राज अपने फ्रेंड के साथ गई थीं। उनके पेरेंट्स को घटना का पता चलने पर उन्होंने हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज करवाई है।
बताया जा रहा है कि चेतना राज को शाम को उन्हें कुछ तकलीफ हुई। चेतना राज के फेफड़ों में पानी जमा होने लगा। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके। चेतना के पेरेंट्स का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही से ऐसा हुआ। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। चेतना को डॉक्टर्स ने 45 मिनट तक सीपीआर दिया। फिर भी चेतना राज को बचाया नहीं जा सका। पुलिस को आईसीयू इंटेसिविस्ट डॉक्टर संदीप ने बताया कि 6.45 पर चेतना राज को मृत घोषित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि शेट्टीज क्लीनिक के डॉक्टर्स को पहले से ही पता था कि उनकी मौत हो चुकी है।
प्लास्टिक सर्जरी के चलते राज कि मौत हो गई प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई मिस्टेक के चलते एक्ट्रेस को अपनी जान गवानी पड़ी। चेतना राज फैट फ्री सर्जरी कराने पहुंची थीं, इसके बाद अचानक ही चेतना की तबीयत बिगड़ी। चेतना के फेफड़ों में पानी जमा होने से उनका निधन हो गया।
ये भी पढ़े – Gulbarga University Hall Ticket 2022: जानिए गुलबर्गा विश्वविद्यालय हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करे