CM भगवंत मान – आज हम आपको बताने जा रहे हैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में जो इन् दोनों काफी सुर्ख़ियों में है। आपको बता दें की भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 07 जुलाई को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ में डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। बता दें शादी समारोह का कार्यक्रम उनके आवास में ही होगा। वर्ष 2019 में भगवंत मान दूसरी बार लोकसभा सांसद बने और अब वे पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री बने हैं।
CM Bhagwant Mann – भगवंत मान के शपथ ग्रहण में पहुंचे उनके दोनों बच्चे
बता दें, भगवंत मान ने जब मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब उस जगह पर दो चेहरों की काफी चर्चा हो रही थी। ये दोनो चेहरे भगंवत मान के बेटे और बेटी के थे। दोनों शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका से आये थे। भगवंत मान के बेटे दिलशान की उम्र 17 साल है और उनकी बेटी सीरत कौर 21 साल की हैं। भगवंत मान के दोनों बच्चे अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं।
यह भी पढ़ें – पंजाब के घूसखोर IAS अफसर संजय पोपली के बेटे ने खुद को गोली मारी
आपको बताना चाहते है की भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने वर्ष 2015 में ही तलाक ले लिया था। तब से मान की पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं। भगंवत मान इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की टिकट से चुनाव जीत चुके हैं।
CM Bhagwant Mann – भगवंत मान की पहली पत्नी ने भी की थी उनकी चुनावों में मदद
जब भगवंत मान ने पहली बार लोकसभा से चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, उस समय उनकी पहली पत्नी इंदरजीत कौर ने भी उनका पूरा साथ दिया था। बता दें की मान के लोकसभा क्षेत्र में उनकी पत्नी ने भी कई रैलियां की थी। चुनाव प्रचार के दौरान इंद्रप्रीत कौर के प्रभावी भाषणों की काफी चर्चा होती थी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान की शादी में मौजूद रहेंगे। भगवंत मान ने अपनी पहली शादी इंद्रप्रीत कौर से की थी। भगवंत मान की पहली वाइफ फिलहाल अमेरिका में अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं।
दोनों ने आपसी सहमति से डाली तलाक की अर्जी –
CM Bhagwant Mann – आपको बता दें कि वर्ष 2015 में भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में भगवंत मान का कहना था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि अगर भगवंत मान भारत छोड़कर उनके साथ अमेरिका शिफ्ट हो जाते हैं तो वह तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।
लेकिन भगवंत मान अपनी राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे। बता दें, इसके बाद भी परिवार से दूर होने की कसक आज भी कहीं उनके दिल में खटकती है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि राजनीति की वजह से मैंने अपने परिवार को खो दिया।