Coronavirus Update: 170 जिले रेड ज़ोन में शामिल, देखें लिस्ट!

Coronavirus Red Zone Orange Zone District Full List: जैसा कि आपको मालूम ही है कि लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिए गया है। अब 3 मई तक देश में लॉकडाउन रहेगा। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखकर लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया था। देश के प्रधानमंत्री ने दूरदर्शन के माध्यम से लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने जनता से लॉकडाउन के नियमों का ईमानदारी पूर्वक पालन करने की अपील भी की थी। उन्होंने बताया था अगले हफ्ते से नियमों को सख्ती से पालन करना होगा तब ही हम कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में सफल हो सकेंगे। इसके साथ ही पीएम ने यह भी कहा था की देश में कोरोना संक्रमण को लेकर हर जिले, कस्बे और मुहल्ले को परखने का काम किया जायेगा। वहां हॉटस्पॉट की पहचान की जाएगी।

मुख्य बातें

  • कोरोना वायरस को देखते हुए बनाये गए तीन ज़ोन
  • रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के आधार पर लिस्ट जारी की गयी
  • 170 जिलों को रेड ज़ोन में शामिल किया गया 
  • सोमवार को लिस्ट को अपडेट के अकिया जाएगा

सरकार ने कोरोना से जुड़े मामले वाले स्थलों को तीन जॉन में बांटा है। कोरोना मामलों के अनुसार रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन बनाये गए हैं। हर जगह यह देखा गया है कि वहां कोरोना फैलने का खतरा कितना है? वहां मरीजों की संख्या कितनी है? या वहां सुधार की क्या संभावना है? इन्हीं जानकारियों को देखते हुए देश के हर जिलों में कोरोना हॉटस्पॉट का निर्धारण किया गया है। इसका लिस्ट भी जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक हर सोमवार को लिस्ट को अपडेट के अकिया जाएगा। उस समय की स्थिति के अनुसार नया लिस्ट जारी किया जायेगा।

इस तरह से बदलेंगे ज़ोन

हर जोन में तेजी से कोरोना रोकथाम के उपाय किये जायेंगे। वहां यह देखा जायेगा कि 28 दिनों में क्या इम्प्रूवमेंट हुए हैं। जो हॉटस्पॉट रेड जोन में आएंगे वहां पहले 14 दिनों तक कोरोना रोकथाम के लिए बनाये गए नियमों का कड़ाई से पालन कराया जायेगा। इसके बाद यह देखा जाएगा कि वहां की स्थिती में कितना सुधार हुआ है। इस दौरान यदि वहां कोरोना के मामले सामने नहीं आते हैं, तो उसे ऑरेंज जोन में शामिल कर लिया जाएगा। उसके बाद अगले 14 दिनों तक वहां अगर कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आता है, इस बार उसे ग्रीन ज़ोन में शामिल किया जाएगा।

मौजूदा लिस्ट में 170 जिलों को रेड ज़ोन में शामिल किया गया है, वहीं 207 जिले नॉन हॉटस्पॉट स्थल के रूप में चुने गए हैं। जिन 170 जिलों को रेड जोन की सूचि में शामिल किया गया, उनमें से 123 जिलों में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं, जबकि बाकि के 47 में कलस्टर बन रहा है।

आइए हम आपको बताते हैं कि किन किन जिलों में अधिक मामले सामने आये हैं।

आंध्रप्रदेश

  • कुरनूल
  • गुंतूर
  • नेल्लोर
  • प्रकासम
  • कृष्णा
  • वाईएसआर
  • वेस्ट गोदावरी
  • चित्तूर
  • अनंतापुर

बिहार

  • सिवान

चंडीगढ़

  • चंडीगढ़

छत्तीसगढ़

  • कोरबा

दिल्ली

  • साउथ
  • साउथ ईस्ट
  • शाहदरा
  • वेस्ट
  • नॉर्थ
  • सेंट्रल
  • नई दिल्ली
  • ईस्ट साउथ वेस्ट

गुजरात

  • अहमदबाद
  • वडोदरा
  • सूरत
  • भावनगर
  • राजकोट

हरियाणा

  • नूह
  • गुरुग्राम
  • पलवल
  • फरीदाबाद

जम्मू-कश्मीर

  • श्रीनगर
  • बांदीपोरा
  • बारामूला
  • जम्मू
  • उधमपुर
  • कुपवाड़ा
  • कर्नाटक
  • बेंगलुरु अर्बन
  • मैसूर
  • बेलागवी

केरल

  • कसरागोड
  • कन्नूर
  • एर्नाकुलम
  • मल्लापुरम
  • तिरुवनंतपुरम
  • पथानामित्था

मध्य प्रदेश

  • इंदौर
  • भोपाल
  • खरगोन
  • उज्जैन
  • होशंगाबाद

महाराष्ट्र

  • मुंबई
  • पुणे
  • ठाणे
  • नागपुर
  • सांगली
  • अहमदनगर
  • यवतमाल
  • औरंगाबाद
  • बुल्ढाणा
  • मुंबई सबअर्बन
  • नासिक
  • ओडिशा
  • खोरधा

यहां है सभी हॉटस्पॉट और क्लस्टर की लिस्ट:

आपको बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (Ministry of Health and Family Welfare, Government of India) के वेबसाइट पर दिए हुए आंकड़ों के अनुसार अभी तक देश में कोरोना कुल एक्टिव केस की संख्या 11201 है, हालांकि 1748 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 437 कोरोना संक्रमित मरीजों की इस बीमारी से लड़ते लड़ते मृत्यु भी हो गई है।

Leave a Comment