Covid-19 Lockdown: एक्सपर्ट्स ने दी कोरोना पर अपनी राय, भारत में कब और कैसे खत्म होगा लॉकडाउन

Covid-19 Lockdown: इस समय भारत में दूसरा लॉकडाउन चल रहा है। अर्थव्यवस्था के बिगड़ते जाने के बावजूद भी सरकार को यह कड़ा कदम उठाना पड़ रहा है क्योंकि लोगो का सुरक्षित रहना अधिक जरूरी है। कोरोनावायरस (Covid-19) की इस समय कोई खास दवाई नहीं बनी है और इस वजह से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग ही सबसे बेहतर उपाय है। खैर, इस समय लॉकडाउन की आखिरी दिनांक 3 मई है लेकिन इसके आगे क्या होगा, अब तक किसी को पता नहीं। इसी बीच एक्सपर्ट्स ने कोरोना को लेकर कुछ बयान दिए हैं।

इस समय अपने पीक पर होगा कोरोना

दरअसल इस समय पूरी दुनिया कोरोना के कहर में फसी हुई है। देश-विदेश के तमाम वैज्ञानिक कोरोना का इलाज और इससे राहत की संभावनाएं ढूंढने में लगे हुए हैं। इसी बीच में एक्सपर्ट्स के द्वारा पेश किये गए कुछ आंकड़ों के अनुसार यह बताया गया है कि भारत में कोरोना अप्रेल के आखिर में और मई के शुरुआती हफ़्तों में अपने पीक पर रहेगा। ऐसे में लॉकडाउन के हटने की संभावनाएं कम हो जाती है। हर कोई जानना चाहता है कि यह लॉकडाउन कब खत्म होगा?

क्या जुलाई के बाद भारत में हट जाएगा लॉकडाउन?

हाल ही में जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी की तरफ से 20 देशों का कोरोना चार्ट तैयार किया गया है। इस जानकारी के अनुसार चीन में लॉकडाउन सबसे पहले हटने की संभावना है। इसके अलावा किसी भी देश में लॉकडाउन जुलाई से पहले नहीं हट सकता है । इन आंकड़ों के अनुसार अगर किसी भी देश में जुलाई से पहले लॉकडाउन हटता है तो बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि शायद जुलाई के बाद भारत में लॉकडाउन हटा दिया जाएगा।

Covid-19 Lockdown

क्या चीन दुनिया के साथ खेल रहा है खेल?

सुनने में काफी अजीब लगता है कि जिस देश में कोरोना की शुरुआत हुई वहां सबसे पहले लॉकडाउन खत्म हो रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि अगर यह कोरोनावायरस एक साजिश है तो इसके परिणाम भी होंगे। यह चीन को एक धमकी मानी जा सकती है। इसके अलावा चीन में 8 अप्रेल को लॉकडाउन खुलने का अनुमान लगाया गया और बिल्कुल ऐसा ही हुआ। चीन ने वुहान को छोड़कर लॉकडाउन हटा दिया। यहां पर कोरोना के मामले ना के बराबर हो गए। लेकिन जब दुनिया ने चीन पर सवाल उठाये तो करीब 1300 मौते दर्ज हुई।

Covid-19 Lockdown

भारत में कब खुलेगा लॉकडाउन?

भले ही भारत के लॉकडाउन 2.0 की आखिरी दिनांक 3 मई हो लेकिन यह बात लगभग सभी को पता है कि लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा और यह जरूरी भी है क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो देश पर भारी संकट आने की सम्भावनाये होंगी। लेकिन एक्सपर्ट्स के आंकड़ों के अनुसार भारत में जून के आखिरी हफ्ते से लेकर सितंबर के दूसरे हफ्ते के बीच में खत्म हो जाएगा। बीसीजी के चार्ट के अनुसार यह साफ है कि अगर 3 मई को लॉकडाउन हटा दिया गया तो कोरोना पॉजिटिव काफी तेजी से बढ़ने लग जाएंगे।

Leave a Comment