CoWIN App क्या है?
कोविन एप भारत के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लॉन्च किया गया एक कोविन एप है। बता दें कि CoWIN App की मदद से वैक्सीन डिलीवरी की रियल टाइम मॉनिटरिंग में मदद मिलेगी। इस एप के जरिए सरकार वैक्सीनेशन हो चुके लोगों का डेटा सुरक्षित रख पाएगी। इस तरह से वैक्सिनेशन को डिजिटल चीजों की मदद लेकर सटीक रूप से किया जा सकेगा। फिलहाल इस एप का काम चल रहा है। जब इस एप का काम पूरा हो जाएगा तब इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए प्ले स्टोर में और आईफोन यूजर्स के लिए एप स्टोर में लांच कर दिया जाएगा।
कैसे होगा CoWIN एप पर रजिस्ट्रेशन
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोविन ऐप पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। फिलहाल अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी रजिस्ट्रेशन की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोविन एप की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो और आईडी की जरूरत होगी। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार ID के रूप में वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पेंशन डॉक्युमेंट आदि का उपयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा इस एप्लीकेशन में रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद एसएमएस के द्वारा वैक्सीनेशन की जानकारी दी जाएगी।
CoWin App का उद्देश्य
अगर स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा लॉन्च किए जा रहे कोविन एप के उद्देश्य के बारे में बात की जाएं तो कोविन एप का इस्तेमाल वैक्सीनेशन को डिजिटल और सटीक बनाने के लिए किया जाएगा। इससे न केवल नागरिकों को सुविधा मिलेगी बल्कि सरकार को भी आंकड़े रखने में मदद मिलेगी। कोविन एप में वैक्सिनेशन की प्रोसेस, एडमिनिस्ट्रेटिव एक्टिविटीज, टीकाकरण कर्मियों और उन लोगों के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करेगा जिन्हें वैक्सीन लगाई जाना है।