Cyclone Asani Update: तूफ़ान की चपेट मैं आये ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के बाद अब मौसम विभाग के द्वारा बताई गयी जानकारी के अनुसार देश के कई हिस्सों मैं भारी बारिश की आशंका बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले छह घंटों के दौरान मौसम प्रणाली व्यावहारिक रूप से स्थिर रहा और कमजोर होकर एक दबाव का क्षेत्र बन गया है। अगले कुछ घंटों के दौरान इसे एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है।
Cyclone Asani Update: तूफान का असर देश के कई हिस्सों मैं बदला मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट्स के अनुसार अगले 24 घंटो मैं तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक बारिश होने की संभावना है। अगर सबसे ज्यादा बारिश की रिपोर्ट्स देखे तो पिछले 24 घंटों में बारीपदा, मयूरभंज जिले में सबसे अधिक 50 मिमी की बारिश हुई है, और इसके बाद क्योंझर के आनंदपुर मैं 44.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट्स मैं यह भी दर्शाया है कि अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति बेहद खराब रहने की संभावना है।
तूफानी हिस्सों मैं तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका
मानसून विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश के कृष्णा, पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों और पुडुचेरी के यनम में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 65 -70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की सम्भावनाये दर्शायी जा रही है, जिसके चले वहा भारी बारिश हो सकती है। और साथ ही इन 12 घंटो के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास और आसपास के जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़े: FCI भर्ती 2022: FCI में 4710 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया से पूरी जानकारी देखें|