थ्रीव्हीलर गाड़िया वह गाड़िया हैं जिनहीँ कभी कार जितना जम्मान नही मिला, भारत मे मुख्य रूप से इन गाड़ियों को प्रोडक्टिव कामो जैसे कि रिक्शा, समान लोड करने के लिए और उसे एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के एक साधन के रूप में उपयोग किया जाता हैं। ऐसा हमारे ही नही बल्कि कई अन्य देश मे थ्री व्हीलर्स को लेकर धारणा हैं। लेकिन जल्द ही यज धारणा बदलने वाली हैं क्योंकि कुछ कम्पनी बेहद पावरफुल थ्री व्हीलर गाड़िया बनाने पर काम कर रही हैं और इनमे से तो कुछ इलेक्ट्रिक भी हैं। इस लेख में हम आपको जल्द ही लॉन्च होने वाली दुनिया की सबसे तेज थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताने वाले हैं जो कनाडियन इवी मेकर Dayamak के द्वारा बनाया जा रहा हैं।
जाने दुनिया की सबसे तेज थ्री व्हिलकर इलेक्ट्रिक कार Dayamak Spiritus के बारे में
सबसे पहले तो इस थ्री व्हीलर कार को बनाने वाली कम्पनी Dayamak के बारे में बात करते हैं। दरअसल Dayamak (डायमक) एक इलेक्ट्रिक व्हीकल ऑटोमोबाइल कम्पनी हैं, जिझने पहले भी काफी सारे शानदार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का निर्माण किया हैं। हाल ही में कम्पनी ने अपने एक अपकमिंग थ्री व्हीलर कार का प्रोटोटाइप लॉन्च किया हैं। इस प्रोटोटाइप को देखकर कहा जा सकता हैं कम्पनी इस थ्री व्हीलर कार को को बेहद एडवांस बनाने पर मदद कर रही हैं और ऐसा भी हो सकता हैं कि यह दुनिया की सबसे तेज कार हो। Dayamak के द्वारा बनाई जा रही इस थ्री व्हीलर कार का नाम Spiritus रखा गया हैं जिसको स्पीड वाकई में वर्तमान में मौजूद किसी भी थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक कार से ज्यादा होगी।
कंपनी इस थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक कार में 80kWh की बैटरी डाल रही हैं, जो इस कार को एक बार चार्ज करने पर 482 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करें। यह वाला मॉडल 197 बीएचपी की पावर जनरेटर करेगा। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल का एक अल्टीमेट वर्जन है और इसके अलावा कंपनी एक किफायती वर्जन भी लॉन्च करेगी जो 36kWh की बैटरी के साथ आएगा और 100 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा। यह थ्री व्हीलर कार एक बार चार्ज करने पर करीब 300 किलोमीटर तक कि रेंज देगी।
जाने क्या होगी Dayamak Spiritus की कीमत
कम्पनी ने अपनी थ्री व्हीलर सुपर कार के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी है लेकिन कहा जा रहा है कि डीलक्स मॉडल की कीमत करीब 14 लाख रहेगी और ऊपरी मॉडल की कीमत 1 करोड़ के आसपास रहेगी। इस थ्री व्हीलर कार के अल्टीमेट मॉडल में इतनी क्षमता है कि है 1.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वही डीलक्स मॉडल को यह रफ्तार पकड़ने में करीब 6.9 सेकेंड का वक्त लगेगा। जल्द ही टोरंटो में इस कार के प्रोडक्शन की शुरुआत की जाएगी और फुल प्रोडक्शन के बाद कार बाजार में मिलना शुरू होगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस कार में केवल 2 लोग बैठ सकते हैं