साल 2021 की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने किए अपने सभी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट, जानें कारण

साल 2020 में जहां एक तरफ काफी सारे उद्योगपतियों और उद्योगों को भारी नुकसान हुआ तो वहीं सोशल मीडिया का प्रयोग काफी ज्यादा बढ़ा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूज़र्स की संख्या बढ़ी और लोग इन पर अधिक टाइम गुजरने लगे। इतना ही नहीं बल्कि इन प्लेटफॉर्म्स के मालिकों ने जमकर कमाया। 2020 में सोशल मीडिया लॉकडाउन के दौरान लोगों का सहारा बना। काफी सारे सेलेब्रिटीज के फैंस भी बढ़े जिनमें दीपिका पादुकोण भी शामिल थी। उन्हें 2020 में सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स की संख्या में काफी व्रद्धि मिली लेकिन 2021 आते ही उन्होंने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया।

नए साल की शुरुआत में ही दीपिका ने डिलीट किये सभी सोशल मीडिया पोस्ट

नए साल की शुरुआत यानी कि 1 जनवरी का दिन सभी के लिए काफी खास होता है क्योंकि इस दिन लोग पिछले साल को अलविदा कहते हैं और एक नई शुरुआत करते हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण के फैंस को साल की शुरुआत में ही एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि दीपिका ने 1 जनवरी के दिन अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे कि फेसबुक इंस्टाग्राम टि्वटर से अपने सभी पोस्ट और ट्वीट्स को डिलीट कर दिया है। सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहने वाली और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद सभी कंटेंट डिलीट कर दिये हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें न केवल भारतीय बल्कि काफी सारे विदेशी भी फॉलो करते थे क्योंकि वह हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं।

इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के हैं 52 मिलियन फॉलोवर्स

दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर भारत में सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थी। प्रियंका चोपड़ा के बाद दीपिका पादुकोण भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली महिला है और उन्हें न केवल भारतीय बल्कि विदेशी भी काफी फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के वर्तमान में 52 मिलियन से भी अधिक फैंस है और 1 जनवरी के दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से सभी तस्वीरों और वीडियोस को डिलीट कर दिया। जिन लोगों ने आज के दिन अपनी पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का इंस्टाग्राम अकाउंट खोल कर देखा होगा उन्हें इस बात से काफी हैरानी हुई होगी।

फेसबुक और ट्विटर पर भी मिलियंस में फॉलोवर्स थे दीपिका के

दीपिका पादुकोण भारत के उन अभिनेत्रियों में से एक है जिनके न केवल इंस्टाग्राम पर बल्कि ट्विटर और फेसबुक पर भी काफी सारे फॉलोअर्स थे। दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी तस्वीरों को शेयर करने के साथ अपने विचार भी शेयर किया करती थी और उनके कई ट्वीट काफी वायरल भी जाया करते थे। लेकिन उन्होंने ट्विटर पर अपनी सभी तस्वीरों को ट्वीट को डिलीट कर दिया है वहीं फेसबुक पर भी उनका अकाउंट क्लियर नजर आ रहा है। उनके फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर काफी सारे पोस्ट मौजूद थे जो 1 जनवरी के दिन डिलीट कर दिए गये हैं।

2020 में सोशल मीडिया लॉकडाउन के दौरान लोगों का सहारा बना। काफी सारे सेलेब्रिटीज के फैंस भी बढ़े जिनमें दीपिका पादुकोण भी शामिल थी।

जानिए क्या है दीपिका के 2021 की शुरुआत में सोशल मीडिया के सभी पोस्ट डिलीट करने का कारण?

वैसे तो दीपिका पादुकोण ने अब तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट किये है। लेकिन लोग दीपिका की इस हरकत को लेकर कई अंदाजे लगा रहे हैं। उनके काफी सारे फ्रेंड्स का कहना है कि हो सकता है दीपिका का अकाउंट हैक हुआ हो लेकिन उनके तीनों सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट डिलीट किये गए हैं जिससे इसकी संभावनाएं कम हो गयी है। दीपिका के सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने का एक बड़ा कारण हो सकता है कि वह नए साल से सोशल मीडिया छोड़ो प्लान बना रही हो या फिर सोशल मीडिया को पोजिटिव वे से उपयोग करने के बारे में सोच रही हैं।

दीपिका पादुकोण को सोशल मीडिया के माध्यम से जितना प्यार मिलता है उतना ही हेट भी मिलता है। अगर साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा हेट प्राप्त करने वाले लोगों की लिस्ट बनाई जाए तो यकीनन उसमें दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल होगा। सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड का केस आगे बढ़ते बढ़ते बॉलीवुड की ड्रग प्रॉब्लम में आकर अटक गया था और यह बात भी सामने आई कि दीपिका पादुकोण भी ड्रग लेती हैं। ऐसे में दीपिका को सोशल मीडिया के माध्यम से काफी सारा हेट मिला और लोगों ने उन्हें ड्रग एडिक्ट बताया। हो सकता है दीपिका सोशल मीडिया पर मिलने वाले हेट को इग्नोर करना चाहती हो और इसलिए ही उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने की सोची हो। वर्तमान में काफी सारे ऐसे सेलिब्रिटी है जिन्हें फिल्मों के माध्यम से और उनकी अदाकारी के माध्यम से पूरी दुनिया जानती है लेकिन वह सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं है। हो सकता है दीपिका उन्ही की लिस्ट में शामिल होना चाहती हो।

Leave a Comment