When Is Diwali 2020, Tithi, Muhurat, Puja Timing: कब है दिवाली का पर्व?
इस साल दिवाली का महा पर्व 14 नवंबर, 2020 (शनिवार) को मनाया जायेगा। दिवाली का उत्सव 13 नवंबर (शुक्रवार) से आरंभ होगा, इस दिन धनतेरस मनाया जायेगा। 15 नवंबर (रविवार) को गोवर्धन पूजा और 16 नवंबर (सोमवार) को भैया दूज मनाया जायेगा।
Dhanteras 2020 Tithi, Shubh Muhurat: जानिए धनतेरस की तिथि
त्रयोदशी तिथि गुरुवार 12 नवंबर की रात 9:31 से शुरू होकर शुक्रवार 13 नवंबर को शाम 6:00 बजे तक रहेगी। 13 नवंबर को ही प्रदोष व्रत भी रहेगा और इसी दिन धन त्रयोदशी (धनतेरस) भी मनाई जाएगी। क्योंकि धनतेरस प्रदोष के दिन ही रहती है। धन तेरस का मुहूर्त 5:34 बजे शुरू होकर शाम 6:01 मिनट तक है। प्रदोष काल शाम 5:28 से लेकर रात 8: 07 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल का मुहूर्त शाम 5: 34 मिनट से लेकर शाम 7:29 बजे तक रहेगा।
Chhoti Diwali 2020 Tithi, Shubh Muhurat: जानिए छोटी दिवाली की तिथि
छोटी दिवाली अथवा नरक चतुर्दशी कार्तिक महीने की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इसे नरक चौदस या रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस बार यह पर्व 14 नवंबर को मनाया जायेगा, अभयदान (दीवाली स्नान अनुष्ठान) का शुभ समय प्रातः 5:23 से शुरू होकर 6:43 बजे तक रहेगा।
Diwali 2020 Tithi, Shubh Muhurat: जानिए दिवाली की तिथि
इस साल अमावस्या 14 नवंबर को 2:17 बजे से शुरू होकर 15 नवंबर को 10:36 बजे तक रहेगी। दिवाली की पूजा के लिए इस बार शाम को जल्दी मुहूर्त बताया गया है। 14 नवंबर शनिवार शाम 5:30 बजे से लेकर रात 7:25 बजे तक का मुहूर्त सबसे उत्तम माना गया है। इस दौरान लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। इस बार छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली की तिथि एक ही दिन होने से शुभ संयोग माना जा रहा है। प्रदोष काल शाम 5:27 से लेकर रात 8:06 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल का मुहूर्त शाम 5: 30 मिनट से लेकर शाम 7:25 बजे तक रहेगा।
Gowardhan Puja 2020 Tithi, Shubh Muhurat: जानिए गोवर्धन पूजा की तिथि
गोवर्धन पूजा अमावस्या को मनाई जाती है। इस वर्ष 15 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जायेगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी ऊँगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर देवराज इंद्र को हराया था। गोवर्धन पूजा का सायंकाल मुहूर्त दोपहर 3: 18 बजे शुरू होकर शाम 5: 27 बजे तक है।
Bhai Dooj 2020 Tithi, Shubh Muhurat: जानिए भाई दूज की तिथि
भैया दूज को भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि के नाम से भी जाना जाता है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई दूज शुभ मुहूर्त की बात करें तो तिलक का समय दोपहर 1:10 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:18 बजे तक रहेगा।