E-Gopala App: पशुपालकों के लिए सरकार का नया एप, अब होगा कम समय में ज्यादा उत्पादन

E-Gopala App Launched: भारत उन देशों में से एक है जहाँ सबसे अधिक लोग प्रथम व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। कृषि के बाद लोग सबसे अधिक पशुपालन ही  करते हैं। कृषि करने वाले लोग भी एक्स्ट्रा इनकम के लिए पशुपालन की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन पशुपालन की सही जानकारी नहीं होने की वजह से कई लोग काफी अधिक समय लगाने के बावजूद भी अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं कर पाते। यही कारण है कि  केंद्र सरकार ने E-Gopala App लॉन्च किया है। इस एप के जरिये पशुपालकों और किसानों को पशुधन प्रबन्धन सम्बंधित जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र से जुड़ी हुई सरकारी योजनाओं की जानकारी भी इस एप में मिल जाएगी।

नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया ई-गोपाला एप्प

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हाल ही में आत्मनिर्भर अभियान (Atmanirbhar Bharat Abhiyaan) की घोषणा की थी जिसके चलते उन्होंने सन्देश दिया था कि देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाए के लिए अपने देश के प्रोडक्ट्स का अधिक उपयोग करें। इसके अलावा देश के घरेलू प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन बढायें। प्रधानमंत्री का मानना है कि लोगों के पास साधन तो है लेकिन वह शिक्षा की कमी के कारण उसे पूर्ण रूप से उपयोग नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ई-गोपाला (E-Gopala App) एप लॉन्च किया। इस एप को देश के पशुपालकों के लिए बनाया गया है। इस एप में पशुपालन से जुड़ी हुई हर मुख्य बात और योजनाओं के बारे में जानकारी मौजूद होगी।

Also Read  PS5 Release Date & Price In India: 2 फरवरी को सोनी करेगा भारत में प्ले स्टेशन 5 रिलीज, जानिए क्या है कीमत!

E-Gopala App Launched

 

जानें क्या है ई-गोपाला एप (E-Gopala App)

ई-गोपाला (E-Gopala App) एप एक प्रकार का एजुकेशन एप है, जो पशुपालकों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से डिजाइन किया गया है। यह एक डिजिटल प्लेटफार्म है जिसमें व्यापक नस्ल सुधार बाजार और पशुपालन सम्बन्धी सूचनाएं मिलेगी। इस एप में पशुपालकों और किसानों के लिए कृत्रिम गर्भादान, टीकाकरण, पशु की प्राथमिक चिकित्सा, उपचार और पशु पोषण आदि की जानकारी उपलब्ध होगी।

इस एप की खास बात यह है कि इस एप में पशुपालकों और किसानों को अपने क्षेत्र से जुड़ी हुई सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिल जाएगी। अधिकतर किसानों और पशुपालकों को योजनाओं के बारे में पता न होने के कारण वह उसका लाभ नहीं उठा पाते हैं, इसलिए इस एप्प से उन्हें सरकारी योजना (PM Yojana) और उसका लाभ उठाने की प्रोसेस पता लग जाएगी। यानी कि यह एप किसानों और पशुपालकों के लिए काफी मददगार और उपयोगी साबित होगी।

Also Read  FAU-G Games Pre Registration Starts: फौजी गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

PM Narendra Modi Launched E-Gopala App

नोटिफिकेशन और मैसेज से किया जाएगा अलर्ट

इस एप में जब कोई पशुपालक रजिस्टर करता है, तो उससे कुछ जानकारी ली जाएगी। उस जनकारी के अनुसार उसे एप में जानकारी मिल जाएगी। इस एप की खास बात यह है कि एप में रजिस्टर करने के बाद समय समय पर अलर्ट किया जाएगा। इस एप में जानवरों का उपचार कैसे और कब करना हैं, टीकाकरण कब कराना है, सरकारी योजना का लाभ कब लेना है, आदि के बारे में भी जनकारी मिलेगी। इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

कमाई में होगा सहायक

पशुपालकों और किसानों के पास उचित जानकारी न होने के कारण उनकी प्रोडक्टिविटी में असर पड़ता है। अगर उन्हें उचित जानकारी दी जाए तो यह असर सकारात्मक हो जाएगा। इस एप के जरिये पशुपालकों को बताया जाएगा कि वह कैसे साइंटिफिक तरीकों से अधिक उत्पादन कर सकते हैं। इससे वह अधिक उत्पादन करेंगे, और कम समय में ज्यादा कमाई कर सकेंगे। इस तरह से इस एप्प से एक बेहतरीन सफलता हासिल होगाी।

Leave a Comment