Earth Day 2020 Quotes, Slogans: हर वर्ष 22 अप्रैल को ‘Earth Day’ यानी ‘पृथ्वी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। सबसे पहले 1970 में ‘पृथ्वी दिवस’ को मनाया गया। पृथ्वी दिवस को मनाने का उद्देश्य यहां रहने वाले हर जीव-जंतु, पेड़-पौधे को बचाना और दुनिया में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना है। अर्थ डे के दिन कई कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया जाता है। इस दिन पर्यावरण और जीव-जंतुओं को बचाने और पेड़ पौधों को ना काटने का संकल्प भी लिया जाता है।
कहां से आया ‘Earth Day’ का थीम
क्या आपको मालूम है कि पृथ्वी दिवस या ‘Earth Day’ का थीम सबसे पहले कहां से आया था? दरअसल सन् 1969 में जूलियन कोनिग नामक के पर्यावरण के जानकार ने सबसे पहले लोगों को ‘अर्थ डे’ शब्द और इसके कांसेप्ट से रूबरू कराया। उन्होंने लोगों के बीच पृथ्वी, पर्यावरण और उसके महत्व को समझाया। जिसके प्रति धीरे धीरे लोगों के बीच जागरूकता आने लगी और पृथ्वी दिवस का कांसेप्ट समझ आने लगा। वर्तमान में दुनिया के 192 देश 22 अप्रैल को ‘पृथ्वी दिवस’ के रूप में मनाते हैं। इस तिथि को पर्यावरण संरक्षण कई तरह के आयोजन किये जाते हैं।
अमेरिकी सीनेटर ने की स्थापना
जानकारी के अनुसार ‘अर्थ डे’ की स्थापना 1970 में अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने पर्यावरण शिक्षा के लिए की थी। नेल्सन ने पर्यावरण को राष्ट्रीय ऐजंडा जे जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किये। 1970 में अमेरिका के कई स्कूली और कॉलेज स्तर के छात्रों ने स्वस्थ पर्यावरण के लिए जागरूकता के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लिया। इस आंदोलन में 20,000 अमेरिकी शामिल हुए थे।
पर्यावरणविद लगातार कर रहें हैं पहल
कई विश्व और राष्ट्रस्तर के पर्यावरणविद हमें लगातार जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि हम अपने पृथ्वी को स्वच्छ रखने की दिशा में लगातार प्रयासरत रख सकें। इस काम में हमारा सहयोग बड़े-बड़े पर्यावरणविद लगातार कर रहे हैं। बढ़ रहें प्रदूषण और बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के दृष्टिकोण से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना हमारे लिए अत्यंत जरूरी है। नहीं तो इसका खामयाजा धरती पर रहने वाले हर छोटे बड़े जीव को भुगतना पड़ सकता है।
स्वच्छ हवा का भी अभाव
मौजूदा समय में वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कहीं कहीं तो वायु में प्रदूषण का लेवल इतना बढ़ गया है कि वहां स्वच्छ हवा का भी अभाव हो गया है। लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही भारत की राजधानी दिल्ली में भी वायु प्रदूषण का लेवल काफी बढ़ गया था। जिसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। प्रदूषण के प्रकोप को देखते हुए दिल्ली में गाड़ियों के संचालन में ओड इवेन का फार्मूला भी लगाया गया था।
हमें धरती को बचाना है
पृथ्वी दिवस के माध्यम से कम से कम साल में एक बार तो जरूर लोगों के कानों में यह बात जाती है कि हमें अपने पेड़ों की कटाई को रोकना है, हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखना है और हमें अपनी धरती को बचानी है। धरती और पर्यावरण शुद्ध रहेगा, तभी हम भी यहां जीवित रह सकेंगे!
अर्थ डे का गीत (Earth Day Song)
अंतराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाने वाले पृथ्वी दिवस के लिए एक गीत भी बनाया गया है। जिसे कई देशों में गाया भी जाता है। इस गीत को समकालीन कलाकार और आधुनिक कलाकार अपने अपने तरीके से गाते हैं। यह गीत कई भाषाओं में गाया जाता है। जैसे कि: अंग्रेजी, रशियन स्पेनिश, चाइनीस, अरबिक आदि। अब तो यह गीत हिंदी और नेपाली में भी गाया जाने लगा है।
पर्यावरण के प्रति अपनत्व की भावना रखनी होगी
हमें अपने पर्यावरण के प्रति अपनत्व की भावना रखनी होगी। पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। चाहे कोई कचरा हो, प्लास्टिक हो, जहरीली गैस हो, या कोई केमिकल, रेडिएशियन आय अन्य नुकसानदायक चीज इन सबसे अपने पृथ्वी को बचाना है। हमें मिलकर यहां पर रहने वाले हैं हर जीव जंतु का संरक्षण करना होगा, हरियाली को बरकरार रखने के लिए पेड़ों की कटाई रोकनी होगी, नदियों को साफ रखना होगा, अपने आसपास भी सफाई रखनी होगी, पहाड़ों को टूटने से बचाना होगा, जमीन की खुदाई रोकनी होगी, जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे, साक्षरता बढ़ाना होगा, लोगों के बीच जागरूकता बढ़ानी होगी तभी हमारी धरती भी बच सकेगी।
Earth Day 2020 Quotes, Slogans
- “Every day is Earth Day, and I vote we start investing in a secure climate future right now”. -Jackie Speier
- “We do not inherit the earth from our ancestors, we borrow it from our children.”
- “We have met the enemy and he is us.” -Walt Kelly
- “Every single moment spent on this blue glowing planet is precious, so use it carefully.”
- “Spring has come again. The earth is like a child, we should do all our efforts to save our beautiful earth.”
Earth Day 2020 Quotes, Slogans In Hindi
- धरती बचाओ, जीवन बचाओ और जीवन खुशहाल बनाओ। Happy Earth Day
- जंगल सुरक्षित रखिये, धरती को विनाश से बचाइए। Happy Earth Day 2020
- जब हरी-भरी पृथ्वी होगी, तब शांत-स्वस्थ जनता होगी। Happy Earth Day 2020
- पृथ्वी को नुकसान पहुँचाने के हर कार्य के खिलाफ आवाज उठाएँ। हैप्पी अर्थ डे
- पृथ्वी को बचाये, भविष्य सुरक्षित करे, हैप्पी अर्थ डे। Happy Earth Day
पृथ्वी दिवस पर स्लोगन
- पानी और हवा, दो महत्त्वपूर्ण द्रव्य जिस पर हर प्रकार का जीवन निर्भर करता है, वैश्विक कचरे के डिब्बे बन गए हैं।
- कमजोरों को स्वर्ग पर शाशन करने दो, जो मज़बूत हैं वे पृथ्वी पर शाशन करें।
- लीकेज नल में नहीं हमारी सोच में है, व्यर्थ जल न बहाएं, कल के लिए पानी बचाएं।
- पृथ्वी हम सबका घर है, इसकी सुरक्षा हम सब पर निर्भर है।
- धरती माता करे पुकार, हरा भरा कर दो संसार।
- पृथ्वी हमारी जननी है, अब हमे इसकी रक्षा करनी है।
- जब-जब पक्षी खतरे में होंगे, तो मानव भी खतरे से ज्यादा दूर नहीं होगा।
- पृथ्वी को तुम बंजर ना बनाओ, हर जगह कूड़ा-कचरा ना फैलाओ।
- धरा नहीं होगी तो सब, धरा का धरा रह जाएगा!
- बच्चों को बचाएं प्रदूषण की नजर से, पेड़ लगाएं और धरती बचाएं अपनी नई पीढ़ी के लिए ….