रिटायरमेंट कर्मचारियों के लिए पेंशन को लेकर बड़ी खबर केंद्र सरकार लेकर आई है। संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट फण्ड संस्था नई पेंशन स्कीम लाने का विचार कर रही है। आइये जानते है कर्मचारी पेंशन योजना के बारे में विस्तार से-
कर्मचारी पेंशन योजना क्या है-
रिटायरमेंट कर्मचारियों के लिए रिटायर्मेंट स्कीम, “कर्मचारी पेंशन योजना” एक स्कीम है, जिसे रिटायरमेंट फण्ड संस्था द्वारा संचालित किया जाता है। संगठित क्षेत्र में काम कर चुके रिटायर्ड कर्मचारियों, के लिए यह योजना है। लेकिन, जब कर्मचारी ने कम से कम 10 साल तक नौकरी की हो तो रिटायरमेंट कर्मचारियों, कर्मचारी पेंशन योजना का लाभ ले सकता है। कर्मचारी पेंशन योजना को 1995 में लॉन्च किया गया था, और वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी और नए ईपीएफ सदस्य इस योजना शामिल हो सकते थे।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की एक योजना कर्मचारी पेंशन योजना है जिसका उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा है। संगठित क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की 58 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी पेंशन योजना स्किम रिटायरमेंट कर्मचारियों की पेंशन के लिए अच्छे लाभ देती है।
EPS का फॉर्मूला क्या है ?
कर्मचारी कें कंट्रीब्यूशन में से एक हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना में जमा होता है, कर्मचारी के पेंशन फंड खाते में बेसिक सैलरी का 12 फीसदी जमा होता है, इसमें कर्मचारी का योगदान भी इतना ही होता है। बेसिक सैलरी का कर्मचारी पेंशन योजना में 8.33% कंट्रीब्यूशन होता है, उदाहरण के लिए आप मान लीजिये की अधिकतम सैलरी 15 हजार रुपए है तो आपके पेंशन फंड खाते में प्रत्येक महीने अधिकतम 1250 रुपए ही जमा सकते है।
कर्मचारी पेंशन योजना के लिए शर्तें-
- कम से कम10 साल तक रेगुलर नौकरी की होना जरूरी है|
- कर्मचारी पेंशन योजना सदस्य होना जरूरी |
- कर्मचारी पेंशन योजना से जुड़े हुए कर्मचारी की मौत होने पर पेंशन परिवार को मिलती है।
- कर्मचारी पेंशन योजना में 58 साल के होने पर पेंशन मिलती है।
- कर्मचारी पेंशन योजना में 50 साल के बाद और 58 की उम्र से पहले भी पेंशन लेने का विकल्प है।
- अगर कर्मचारी की नौकरी की अवधि अगर 10 साल से कम है कर्मचारी को 58 साल की आयु में पेंशन अमाउंट निकालने का ऑप्शन मिलता है।
- कर्मचारी पेंशन योजना का फॉर्म 10C 180 दिनों की निरंतर नौकरी के बाद और 10 साल की सक्रिय नौकरी के पूरा होने से पहले जमा पेंशन राशि को निकालने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।