इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि फैंटेसी और फिक्शन आधारित फिल्मो को पूरी दुनिया मे पसन्द किया जाता हैं, बेशक वह पसंद किये जाने लायक बनाई गई हो। जब भी फिक्शन फिल्मो की बात आती हैं Harry Potter फ्रेंचाइजी का नाम जरूर आता है। हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी दुनिया में सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म सीरीज में से एक है। साल 2001 से 2011 तक चलने वाली हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी में कुल आठ फिल्में रिलीज हुई थी और इन 8 फिल्मों में हमें एक शानदार जादुई दुनिया दिखाई गई थी। यह दुनिया लेखिका जेके रोलिंग के दिमाग की उपज थी जिसे पूरी दुनिया मे पसन्द किया गया।
लेकिन फैंस के लिए Harry Potter ही पर्याप्त नहीं थी तो ऐसे में अब Fantastic Beasts सीरीज चलाई जा रही है जिसमे विजार्डिंग वर्ल्ड के एक लोकप्रिय विलेन ग्रिण्डलवाल्ड की कहानी दिखाई जा रही हैं। इस सीरीज की 6 फिल्मे आनी है जिसमे से 2 आ चुकी हैं, अब तीसरी का इंतजार हैं। हर कोई जानना चाहता हैं कि ‘Fantastic Beasts 3 कब रिलीज होगी और क्या इसमे Johny Depp होंगे’। अगर आपके दिमाग मे भी यह सवाल घूम रहे हैं तो यह लेख पूरा पढ़े।
Fantastic Beasts 3 कब रिलीज होगी?
फैंटास्टिक बीस्ट्स 3 को लेकर पहले अंदाजे लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी लेकिन वर्तमान में इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज साल 2022 में बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 14 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। गूगल पर Fantastic Beast Release Date सर्च करने पर कुछ इसी प्रकार के आंकड़े सामने आ रहे हैं। इसके अलावा फैंटास्टिक बीस्ट्स फ्रेंचाइजी को प्रोड्यूस करने वाले Warner Bros Studio ने भी आधिकारिक तौर पर यह कहा था कि यह फ़िल्म 2022 की छुट्टियों के दौरान या उसके बाद ही आ सकेगी। तो ऐसे में अब आप अंदाजा लगा सकते हो कि आपको Wizarding World से जुड़ी एक और फ़िल्म देखने के लिए कितना इंतजार करना होगा।
क्या Fantastic Beasts 3 में Johny Depp होंगे?
फैंटेस्टिक बीस्ट्स को लोगों ने पहली फिल्म से ही काफी प्यार दिया है और अब अगले साल इस सीरीज की तीसरी फिल्म आने वाली है। यह सीरीज विजार्डिंग वर्ल्ड एक लोकप्रिय लड़ाई पर आधारित है जो ग्रिण्डलवाल्ड और डंबलडोर के बीच हुई थी। यह कहानी तब की है जब प्रोफेसर डंबलडोर जवान थे और वह हॉगवर्ट्स में केवल एक टीचर मात्र थे। फैंटेस्टिक बीस्ट्स फ़िल्म फ्रेंचाइजी में ग्रिण्डलवाल्ड का किरदार अभिनेता जॉनी डेप निभा रहे थे जो फिल्म फ्रेंचाइजी पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन में अपने जैक स्पैरो के किरदार के लिए लोकप्रिय है। जॉनी डेप की एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण जॉनी को कई फिल्मों से निकाला गया है।
डेप ने अपने एक बयान में यह भी कहा था कि उन्हें वार्नर ब्रोस की फ्रेंचाइजी से रिजाइन करने के लिए कहा गया था। यानी कि जॉनी डेप्प फैंटेस्टिक बीस्ट्स 3 में नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके कैरेक्टर को अब अभिनेता Mads Mikkelsen के द्वारा निभाया जाएगा।