FAU-G Games Pre Registration Starts: फौजी गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

FAU-G Games Pre Registration Starts: हाल ही में कुछ समय पहले भारत सरकार ने PUBG पर बैन लगा दिया था, जो भारत में सबसे अधिक खेला जानें वाला गेम था। इस गेम पर बैन लगाने के कुछ समय बाद ही अक्षय कुमार ने FAUG गेम की घोषणा कर दी थी। FAUG भी PUBG की तरह एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम है जिसमें कई लोग एक साथ खेल सकेंगे। अक्षय कुमार की अनाउंसमेंट के बाद से ही यह गेम काफी सुर्खियों में चल रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि FAUG गेम PUBG को रिप्लेस करेगा। यह एक भारतीय गेम होगा इसलिए इस गेम से किसी को दिक्कत भी नहीं होगी। यह गेम बेंगलोर की n-Core गेम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा बनाई जा रही है।

FAU-G Games Pre Registration

FAU-G Games Pre Registration: शुरू हुआ FAUG का प्री-रजिस्ट्रेशन

FAUG गेम को प्ले स्टोर पर रिलीज कर दिया गया है। इस गेम को अभी केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर रिलीज किया गया है। अभी तक कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस गेम को एप्पल यूजर्स के लिए कब रिलीज किया जाएगा। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी इस गेम का केवल प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। जो यूज़र्स प्री रजिस्ट्रेशन करवाएंगे वह इस गेम को खेलने वाले पहले यूजर बन जाएंगे।

How To Start FAU-G Games Pre Registration: कैसे करें FAUG गेम के लिए प्री रजिस्ट्रेशन?

अगर आप भी इस शानदार गेम के सबसे पहले प्लेयर्स में से एक बनना चाहते हैं तो आप फौ-जी के लिए प्री रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इस गेम का प्री रजिस्ट्रेशन कैसे होगा, तो हमारे द्वारा बताए जा रहे निम्न स्टेप्स को फॉलो करके आप इस गेम का प्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

पहला तरीका:

> सबसे पहले आपको nCore के ट्वीटर हैंडल पर जाना है।
> nCore के ट्वीटर हैंडल पर आपको एक लिंक मिलेगी।
> इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप सीधे गूगल प्ले स्टोर पर पहुंच जाओगे जहां आपको अपनी कुछ साधारण जानकारी जैसे कि ईमेल आईडी व अन्य जानकारी देकर फौजी गेम का एक्सेस मिल जाएगा।

दूसरा तरीका:

> अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें।
> गूगल प्ले स्टोर ओपन करके उसमें ‘FauG’ सर्च करें।
> आपको जो पहला एप्लीकेशन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
> इस App में आपको Pre Registration का एक विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें।
> आपसे कुछ सामान्य जानकारी मांगी जाएगी, जैसे कि Email ID वगेरह। यह सभी जानकारी देने के बाद आपका प्री रजिस्ट्रेशन करवा दिया जाएगा।

FAU-G Games Pre Registration

FAU-G Games Mobile App: जल्द लॉन्च किया जाएगा फौजी गेम का एप

फिलहाल इस गेम की आधिकारिक लॉन्च के लिए कोई दिनांक नहीं बताई गई है। लेकिन यह एप जल्द ही लॉन्च की जाने वाली है। इस गेम का एंड्राइड के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है और जल्द ही इस एप को लॉन्च भी कर दिया जाएगा। अगर न्यूज़ रिपोर्ट्स की मानें तो यह गेम अगले कुछ सप्ताह में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Leave a Comment