First Transgender Police Assistance Center – लखनऊ में राज्य का पहला पुलिस ट्रांसजेंडर सहायता केंद्र

देश का पहला पुलिस ट्रांसजेंडर सहायता केंद्र – आज हम आपको बताने जा रहे हैं प्रदेश के पहले ट्रांसजेंडर पुलिस सहायता केंद्र के बारे में जो की उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में स्थित कैसरबाग थाने में उद्घाटन किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रांसजेंडर केंद्र पर 24 घंटे मदद के लिए हमारे सिपाही तत्पर रहेंगे। गुरुवार को ट्रांसजेंडर केंद्र की विधिवत शुरुआत की गई। आपको बता दें की पुलिस मुख्यालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे प्रदेश के थानों में ट्रांसजेंडर सहायता केंद्र खोले जाएंगे जिससे देश में आतंरिक विकास होगा । 

First Transgender Police Assistance Center – जानें ट्रांसजेंडर केंद्र का उद्घाटन किसने किया

यह केंद्र लखनऊ कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन के कैसरबाग थाने में स्थित है। इस केंद्र का उद्घाटन लखनऊ जिले के पुलिस उपायुक्त “सोमेन वर्मा” और अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम “चिरंजीव नाथ सिन्हा” ने किया। ADSP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य समाज के थर्ड जेंडर समुदाय को खुलकर अपनी बात रखने के लिए है। यहां ट्रांसजेंडरों की शिकायत मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में इस केंद्र पर महिला दरोगा संगम यादव के साथ चार सिपाहियों की नियुक्ति की गई है।

ट्रांसजेंडर सहायता केंद्र के मदद के लिए जारी किए नंबर –

First Transgender Police Assistance Center – अजय नारायण सिंह जो की प्रभारी निरीक्षक हैं उन्होंने बताया कि यह ट्रांसजेंडर केंद्र 24 घंटे खुला रहेगा। इस समुदाय के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मोबाइल नंबर 9454403857 और 7839861094 पर संपर्क करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें – Sonam Kapoor Baby Shower पिंक मैक्सी ड्रेस में दिखी अभिनेत्री सोनम कपूर, बेबी शावर

ट्रांसजेंडरों की शिकायत करने से लेकर न्याय दिलाने तक होगी जांच – 

अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार किन्नर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक 19 अप्रैल को हुई थी। बैठक में प्रदेश के हर थाने पर ट्रांसजेंडरों के लिए अलग से सेल बनाने का फैसला लिया गया था। जो सेल अधिकारीयों द्वारा बनाने की बात हुई थी उसका काम ट्रांसजेंडरों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं की निगरानी, समय से शिकायतों पर कार्रवाई, मुकदमा दर्ज करने और न्याय दिलाने का काम होगा।

First Transgender Police Assistance Center – सभी थानों में खोलने का हुआ आदेश

डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा ने बताया कि डीजीपी मुख्यालय से आदेश जारी किया गया था कि प्रदेश के सभी थानों में ट्रांसजेंडरों के लिए अलग से सेल का गठन किया जाए। इसी आदेश के मुताबिक लखनऊ के कैसरबाग थाने में प्रदेश का पहला ट्रांसजेंडर सहायता केंद्र शुरू किया गया  है।

Leave a Comment