Good Friday 2020: जानिए क्यों और कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे, क्या हैं इसके महत्व?

Good Friday 2020: गुड फ्राइडे एक ईसाई त्यौहार है। इस दिन ईसाई धर्म को मानने वाले क्रिश्चियन लोग बलिदान दिवस के रूप में मनाते है। इस वर्ष गुड फ्राइडे 10 अप्रैल 2020 को मनाया जायेगा। माना जाता है की इस दिन ईसा मसीह ने अपना शारीर त्यागा था। गुड फ्राइडे (Good Friday) को ब्लैक डे, होली डे और ग्रेट फ्राइडे भी बोला जाता है। इस दिन ईसा मसीह की याद में दुनिया के अनेक जगहों पर अवकाश रखा जाता है। गुड फ्राइडे वाले दिन आपस में शुभकामनाएं नही दी जाती है आइए जानते है इसके पीछे का मुख्य कारण।

क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे?

ईसाई धर्म के अनुसार इसी दिन ईसा मसीह को अनेक शारीरिक यातनाए देकर क्रॉस पर लटका दिया गया था। माना जाता है कि उन पर आरोप लगे थे की वह खुद को इश्वर का पुत्र बता कर पाखंड कर रहे है, जिस कारण उन्हें मृतु दंड दिया गया था। क्रॉस पर लटकाने के तीसरे दिन बाद रविवार (सन्डे) को वह पुन: जीवित हो गए थे। इस सन्डे को इस्टर सन्डे कहा जाता है। बाईबल के अनुसार ईसा मसीह को जिस जगह क्रॉस पर लटकाया गया था, उस जगह का नाम बोलगोथा है। क्रिश्चियन धर्म की मान्यताओ के अनुसार ईसा मसीह को भगवान का बेटा माना जाता है। ईसा मसीह को प्रभु येशु के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन इसाई धर्म के लोग प्रभु येशु की पूजा करते है।

कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे

गुड फ्राइडे एक इसाई पर्व है परन्तु यह पर्व पूरी दुनिया में मनाया जाता है। हमारे भारत देश में भी अनेक लोग इसाई धर्म से जुड़े हुए है इसलिए भारत में भी यह त्यौहार मनाया जाता है। भारत में गोवा और केरल जैसे प्रदेशो में इसाई धर्म के लोग रहते है। इस दिन दुनिया भर में अवकाश रहता है।

गुड फ्राइडे वाले दिन इसाई धर्म के लोग चर्च जा कर ईसा मसीह को याद करते है। ईसा मसीह द्वारा मानवता को दिए गये प्रेम, सत्य और अंहिसा के संदेशों को भी याद किया जाता है। क्रिश्चियन लोग क्रॉस को माथे से लगाकर और उन्हें चूमकर उनके बलिदान को याद करते है। इस दिन चर्च में लकड़ी को खटखटा कर आवाज की जाती है क्युकी इस दिन चर्च में घंटा नही बजाया जाता है।

इसाई धर्म के अनुसार यह एक शोक दिवस है इसलिए कुछ जगह पर इस दिन काले कपडे पहनकर शोक मनाया जाता है। इस दिन चर्च में लोग ईसा मसीह के आगे मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करते है। गुड फ्राइडे के दिन लोग समाज के कल्याण व उद्धार के लिए अपनी श्रद्धा के अनुसार दान भी करते है।

Good Friday 2020

गुड फ्राइडे कैसे निर्धारित किया जाता है?

गुड फ्राइडे, इस्टर के पहले शुक्रवार(फ्राइडे) को मनाया जाता है। इस पर्व की गणना पूर्वी एवं पश्चिमी ईसाईयत में अलग-अलग तरह से की जाती है। इस्टर पास्कल पूर्ण चंद्रमा के बाद के पहले शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाता है। पश्चिमी गणना में गार्जियन कैलेंडर का उपयोग किया जाता है जबकि पूर्वीय गणना में जुलियन कैलेंडर का उपयोग किया जाता है। गार्जियन कैलेंडर एक ऐसा कैलेंडर है जिसको पूरी दुनिया में माना जाता है। इस वर्ष गुड फ्राइडे 10 अप्रैल 2020, शुक्रवार को मनाया जायेगा।

Leave a Comment