Gotabaya Rajapaksa – दोस्तों आज हम आपको बताने वाले है श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के बारे में जिनके बारे में हाल ही में खबर आयी है की उन्होंने अपना आवास छोड़ दिया है और कही और कहले गए हैं। बता दें, प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास को घेर लिया है। न्यूज एजेंसी ने डिफेंस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी दी है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपना आवास छोड़कर भाग गए हैं।
Gotabaya Rajapaksa – श्रीलंका से ये खबर एक न्यूज़ एजेंसी के जरिये आयी है
श्रीलंका में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भाग गए हैं और प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास को घेर लिया है। न्यूज एजेंसी AFP ने डिफेंस से जुड़े सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। खबर ये भी है कि प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आवास में तोड़फोड़ की है। बता दें कि आर्थिक संकटों से जूझ रहे श्रीलंका की हालत लगातार खराब होती जा रही है। यही वजह है कि प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Sri Lanka Crisis: संगकारा, महेला ने शासन के खिलाफ आवाज उठाई
आर्थिक संकट की वजह से श्रीलंका के लोगों के पास खाने पीने का सामान नहीं –
Gotabaya Rajapaksa – आपको बता दें, श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिसकी वजह से कई परिवारों को भोजन भी नहीं मिल पा रहा है। श्रीलंका में खाने के सामान और घरेलु परपस में काम आने वाली वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। बुधवार को जारी विश्व खाद्य कार्यक्रम के ताजा आंकलन के मुताबिक, करीब 62 लाख लोगों को भोजन कैसे मिलेगा, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। श्रीलंका में 10 में से तीन परिवारों को इस बात का भी पता नहीं है कि उन्हें अगला भोजन कब और कहां मिलेगा।
Gotabaya Rajapaksa – क्यों है श्रीलंका में भोजन की महामारी –
श्रीलंका में खाने की चीजें बेहद महंगी हो गई हैं। ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। देश में लगभग 61 फीसदी परिवार केवल इसी बात का कैलकुलेशन कर रहे हैं कि उनके पास कितने दिन का भोजन बचा है। आर्थिक तंगी की वजह से लोग पौष्टिक भोजन भी नहीं ले पा रहे हैं। पोषण की कमी से गर्भवती महिलाओं के लिए जीना मुश्किल हो गया है।
Gotabaya Rajapaksa – पुलिस ने शनिवार को ही हटाया कर्फ्यू
Gotabaya Rajapaksa – राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होने वाला था। ऐसे में श्रीलंका की पुलिस ने पश्चिमी प्रांत में कई पुलिस डिवीजनों में कर्फ्यू लगा दिया था। हालांकि श्रीलंका में बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को ही कर्फ्यू हटाया था।
ये कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में सात संभागों में लगाया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि जिन क्षेत्रों में पुलिस का कर्फ्यू लगा है, वहां के लोग अपने घरों में रहें। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।