Govardhan Pooja Shubh Muhurat 2020: यह है गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
इस साल गोवर्धन पर्व 15 नवंबर 2020 को है और इस दिन कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर के 3: 17 बजे से शुरू होकर शाम 5: 24 बजे तक रहेगा। प्रतिपदा तिथि 15 नवंबर 2020 की सुबह 10: 36 बजे से शुरू होकर 16 नवंबर 2020 को सुबह 7: 5 बजे तक रहेगी।
Govardhan 2020 Pooja Vidi: ऐसे करें गोवर्धन पूजा
- प्रातः 5 बजे उठ कर नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर शरीर पर तेल लगा कर स्नान कर लें।
- अब स्वच्छ वस्त्र धारण करके घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के गोबर से गोवर्धन बना लें।
- इसके गोबर से गोवेर्धन की आकृति के साथ पर्वत, ग्वाल-बाल और पेड पौधों की आकृति बना लें।
- अब बीच में कृष्ण भगवान की मूर्ति रख दें।
- अब भगवान कृष्ण, बाल-ग्वाल और गोवर्धन पर्वत का षोडशोपचार पूजन शुरू करें।
- अब अन्नकूट और पंचामृत का भोग लगा लें।
- अब पूजा के बाद कथा का श्रवण करें और अंत में प्रसाद बाटें।
Happy Govardhan Puja 2020 Wishes, Images: शेयर करें ये तस्वीरें, मैसेज और दें अन्नकूट गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई
Happy Govardhan Puja 2020 Wishes Images, Quotes, Status, Wallpapers, Pics, SMS, Messages, Photos: गोवर्धन पूजा के इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को मैसेज, कोट्स और फोटोज भेजकर विश कर सकते हैं। यहाँ कुछ गोवर्धन पूजा 2020 के खास बधाई और शुभकामना सन्देश (Happy Govardhan Puja 2020 Message, Wishes, Status, Quotes) दिए गए हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रियजनों को शेयर कर सकते हैं:
लोगों की रक्षा करने को
एक उंगली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैय्या की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का है दिन आया
Happy Govardhan Puja 2020
हर खुशी आपके द्वार आए
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं
और ये त्योहार, खुशियों से मनाएं
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
मुरली मनोहर, ब्रज के धरोहर
वो नंदलाला गोपाला
बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला
तो मचाएं धूम है अपना कृष्णा आने वाला
Happy Govardhan Puja 2020
घमंड तोड़ इंद्र का, प्रकृति का महत्व समझाया
उंगली पर पहाड़ उठाकर, वो ही रक्षक कहलाया
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को, शत शत नमन
अन्नकूट पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
बंसी की धुन पर,
सबके दुख वो हरता है,
आज भी अपना कन्हैया,
कई चमत्कार करता है।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
प्रेम से कृष्णा का नाम जपो
दिल की हर इच्छा पूरी होगी
कृष्णा आराधना में तल्लीन हो जाओ
उनकी महीमा, जीवन खुशहाल कर देगी।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
चन्दन की खुशबू, रेशम का हार
धूप की सुगंध, दीयों की फुहार
दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार
मंगलमय हो आपके लिए
गोवर्धन पूजा का ये त्यौहार
हैप्पी गोवर्धन
गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव: ।।
लक्ष्मीर्या लोक पालानाम् धेनुरूपेण संस्थिता।
घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं व्यपोहतु।।