GSEB SSC 10th Result 2020: जारी हुए गुजरात बोर्ड 10वीं के परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट!

GSEB SSC 10th Result 2020 Announced, Check Now!: गुजरात बोर्ड ने लम्बे इंतजार के बाद मंगलवार सुबह रिजल्ट घोषित कर दिए। गुजरात सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) ने सोमवार को ही रिजल्ट के बारे में अपडेट भी कर दिया था। सभी छात्र जिन्होंने गुजरात बोर्ड के एग्जाम दिए हैं वह GSEB SSC Result 2020, बोर्ड की ऑफिशिेंयल वेबसाइट gseb.org या gipl.net पर देख सकते हैं।

मुख्य हेडलाइंस 

  • 10वीं के रिजल्ट में 291 स्कूलों का 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।
  • 174 स्कूल ऐसे भी हैं, जिनका रिजल्ट 0 प्रतिशत रहा।
  • इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिजल्ट 86.75 फीसदी रहा है।
  • हिंदी मीडियम स्कूलों में रिजल्ट 63.94 प्रतिशत रहा है।
  • गुजराती मीडियम स्कूलों में रिजल्ट 57.54 फीसदी रहा।
  • 66.02 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी, जबकि 56.53 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण रहे हैं।
  • 792942 स्टूडेंट्स में से 480845 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण रहे हैं।
  • करीब 11 लाख स्टूडेंट्स ने दसवीं की परीक्षा में पार्टिसिपेट किया था।
  • 74.66 फीसदी रिजल्ट के साथ सूरत जिला टॉप पर रहा।
  • राज्य में करीब 1671 स्टूडेंट्स ने ए ग्रेड से उत्तीर्ण किया है।

उत्तीर्ण होने के लिए D ग्रेड जरूरी

बता दें कि गुजरात बोर्ड ने 5 मार्च से 21 मार्च तक बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। परन्तु अभी तक केवल GSEB HSC साइंस के नतीजे ही जारी हो पाए थे, GSEB आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि, GSEB SSC परीक्षा 2020 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम डी ग्रेड (Grade-D) लाना होगा। और किसी भी छात्र के रिजल्ट में अगर किसी विषय के सामने ई ग्रेड (Grade-E) लगा होगा, तो उन्हें सप्लीमेंटरी परीक्षा देनी होगी।

11 लाख छात्रों ने दिया था एग्जाम

इस वर्ष GSEB SSC exam 2020 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 18 लाख छात्रों ने भाग लिया था। जीएसईबी बोर्ड ने हाई स्कूल की परीक्षा 5 मार्च 2020 से 17 मार्च 2020 के मध्य और इंटरमीडिएट की परीक्षा 5 मार्च 2020 से 21 मार्च 2020 के बीच कराई थी। जिसमें 10.8 लाख छात्र-छात्राओं ने गुजराब बोर्ड की 10वीं क्लास का एग्जाम दिया था।

12वीं के रिजल्ट का कब होगा ऐलान?

गुजरात सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने दसवीं क्लास के परिणामों की घोषणा कर दी है, तो स्टूडेंट्स की उम्मीद बढ़ गई है कि अब 12वीं कक्षा का परिणाम भी जल्द ही घोषित हो सकता है। माना जा रहा है कि कुछ दिनों में ही 12वीं के रिजल्ट भी घोषित कर दिए जायेंगे।

कैसे चेक करें Gujarat class 10 SSC results 2020?

अगर आप Gujarat class 10 SSC results 2020 चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।
  • उसके बाद SSC Result 2020 पर क्लिक करना होगा।
  • अब दिए गए फॉर्म में अपना छह डिजिट का फॉर्म नंबर अंकित करना होगा।
  • अब गुजरात एसएससी रिजल्ट 2020 आपकी स्क्रीन पर दिख जायेगा।
  • चाहें तो आप फ्यूचर के लिए इस फाइल को पीडीएफ फॉर्मट में भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा छात्र अपने मोबाइल फोन पर SMS करके अपना स्कोरकार्ड हासिल कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज में जाकर SSC SEAT NUMBER टाइप करें और 56263 पर भेजें।

पिछले वर्ष 2019 में जीएसईबी एसएससी परीक्षा में करीब 8.2 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें 66.97 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे, लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर था। लड़कों की तुलना में 72.64% प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 62.83% था। वहीँ जीएसईबी एचएससी परीक्षा की जनरल स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स व वोकेश्नल) में 73.27% प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

Leave a Comment