Happy Navratri 2020 Wishes, Messages, Quotes, Images: शारदीय नवरात्रि का पर्व हर वर्ष बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 17 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस दौरान माँ दुर्गा की पूजा उपासना की जाती है, इसके साथ ही कई नियमों का पालन भी किया जाता है। शारदीय नवरात्रि का पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होता है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना भी की जाती है। इस दिन माँ दुर्गा के पहले स्वरुप माँ शैलपुत्री की पूजा की पूजा करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान ही मां दुर्गा ने महिषासुर के आतंक का अंत किया था। इसलिए इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रेम और खुशी फैलाने के लिए जाना जाता है।
Happy Navratri 2020 Date: 17 अक्टूबर से शुरू हैं शारदीय नवरात्रि
इस साल शारदीय नवरात्रि का महापर्व 25 अक्टूबर तक चलेगा। कई जगह देवी माँ के भक्त इस दौरान माँ जगदम्बा को प्रसन्न करने के लिए व्रत और उपवास भी रखते हैं। नवरात्रि का महापर्व शुरू होते ही बधाइयों का तांता लग जाता है। इस दौरान लोग एक दूसरे को शुभकामयें भी देते हैं। कोरोना वायरस महामारी के वजह से लोग व्यक्तिगत रूप से मिल कर नवरात्रि की शुभकामयें नहीं दे सकते हैं, परन्तु सोशल मीडिया के इस दौर में नवरात्रि की शुभकामयें और सन्देश (Happy Navratri 2020 Wishes, Messages, Quotes, Images) फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सप्प के माध्यम से अपने सगे सम्बन्धी, रिस्तेदार, और दोस्तों को भेज सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम कुछ ऐसे ही नवरात्रि के शुभकामनायें और संदेश लेकर आये हैं। ये Navratri 2020 Wishes, Messages, Quotes हिंदी में हैं जिन्हें आप इन्हें Save करके अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को भेज सकते हैं।
Happy Navratri 2020 Wishes, Messages, Quotes, Images: शारदीय नवरात्रि पर भेजें हिंदी में ये शुभकामनाएँ
मां दुर्गा, मां अंबे, मां जगदंबे,
मां भवानी, मां शीतला, मां वैष्णो, मां चंडी,
माता रानी मेरी और आपकी मनोकामना पूरी करें! शुभ नवरात्रि
……………
जीवन में हर मनोकामना हो पूरी,
जो सोच रखी हो वो इच्छा हो पूरी।
शीश नवाकर करें मां जगदंबा से विनती,
देश दुनिया में शांति की उम्मीद हो पूरी।
नवरात्र की ढेर सारी शुभकामनाएं
……………
माता ना मैं पैसा चाहूं, ना मैं चाहूं तुमसे ऊंचा पद
बस मुझको अपना प्यार देना मां, आशीर्वाद मिले तेरा है मेरी ये हद। दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं
……………
है चारों और माता के चर्चे हजार, आओ सब मिलकर चलें दरबार
कृपा मां की हम पर होने लगी, जंगमग ज्योति मां तेरी जगने लगी। दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं
Durga Puja 2020 Ki Subhkamnaye, Wishes, Images, Quotes, Status: अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को यहां से भेजें दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं
चारों और है छाया अंधेरा
कर दे मां रोशन जीवन मेरा
तुझ बिन कौन यहां है मेरा
तू जो आए सामने हो जाये सवेरा
दुर्गा पूजा की बधाई
……………
होकर सिंह पर सवार माता आई है
था हमें इंतज़ार वो घड़ी आई है
कोई गम ना आए मेरी जिंदगी में
खुशियां नसीब हो आपकी जिंदगी में
आप सभी को दुर्गा पूजा की बधाई
……………
माता रानी तेरे चरणों में बीते यह जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें…
शरद नवरात्रि 2020 की शुभकामनाएं
……………
मां की आराधना का ये पर्व है, मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है,
बिगड़े काम बनाने का पर्व है, भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व है
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं
……………
नमो नमो दुर्गे सुख करनी
नमो नमो अम्बे दुःख हरनी
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं 2020
……………
Navratri 2020 Wishes, Messages, Images In Hindi: नवरात्रि की शुरुआत पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
सर्व मंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी
……………….
नारायणी नमोस्तुते
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
……………..
देवी मां के कदम आपके घर में आएं,
आप खुशी से नहाएं
परेशानियां आपसे आंखें चुराए
नवरात्रि की आपको ढेरों शुभकामनाएं
।। जय माता दी ।|
……………………
मां दुर्गा आई आपके द्वार
करके आई माता 16 श्रृंगार
आपके जीवन में न आए कभी हार
हमेशा रहे सुखी आपका ये परिवार
शुभ नवरात्रि
……………..
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!
शुभ नवरात्रि