Happy Navratri 2020 Wishes, Messages, Images: भारत एक ऐसा देश हैं जहाँ कई जाती-धर्म के लोग एक साथ मिल-जुलकर रहते हैं। भारत के बारे में कहा जाता हैं ‘अनेकता में एकता-भारत की विशेषता’ और शायद यही कारण है कि भारत में हर साल हजारों त्योहार आते हैं। इनमें से कुछ त्योहारों को छोटे त्योहारों के रूप में देखा जाता है, तो कुछ महा त्योहार के रूप में मनाये जाते हैं। शारदीय नवरात्री (Shardiya Navratri) देश के सबसे लोकप्रिय त्यौहारों में से एक है। इस बार नवरात्र 17 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक चलने वाले हैं। इस लेख हम शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2020 Wishes, Messages, Images) के बारे में जानने वाले हैं। इसके अलावा अगर आप शारदीय नवरात्रि 2020 के शुभकामनायें, संदेश, तस्वीरें, इमेजेज (Happy Navratri 2020 Wishes, Messages, Images) ढूढ़ रहे हैं तो आप इस लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Shardiya Navratri 2020: क्या है शारदीय नवरात्र का महत्व?
भारतीय मान्यताओं के अनुसार शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2020) भगवती दुर्गाजी की आराधना का सबसे बेहतर समय होता है। नवरात्रि के पावन दिनों में हर दिन माता के अलग-अलग रूप में की आराधना की जाती है। कहा जाता है कि नवरात्रि के दौरान माता की पूजा करने से माता अपने भक्तों पर प्रसन्न होती है और ज्ञान, खुशी औए शक्ति प्रदान करती है। नवरात्र का हर दिन माता के एक विशेष रूप की आराधना के लिए होता है जिससे भक्तों की विभिन्न इच्छायें पूरी होती है।
Shardiya Navratri 2020 Significance: कैसे हुई थी नवरात्र पर्व की शुरुआत?
महान सनातन धर्म से जुड़े हुए हर त्यौहार की सबसे खास बात यह है कि उसके पीछे एक विशेष कारण होता है। शारदीय नवरात्र पर्व की शुरुआत के पीछे भी कुछ विशेष पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। पहली कथा के अनुसार महिषासुर नामक राक्षस ब्रह्माजी का भक्त हुआ करता था। महिषासुर नामक राक्षस ने ब्रह्मा जी की तपस्या करके उनसे वरदान मांगा कि उन्हें कोई देव, दानव या फिर पृथ्वी पर रहने वाला मनुष्य ना मार सके। वरदान मिलने के बाद उसने तीनों लोकों में आतंक मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद माता दुर्गा और महिषासुर के बीच 9 दिन युद्ध चला और आख़िरकार दसवें दिन माता ने उसका वध कर दिया। इस वजह से नवरात्र बनाई जाती है।
अगर दूसरी पैराणिक कथा की मानें तो भगवान श्री राम ने माता सीता की रक्षा हेतु लंका पर आक्रमण करने से पहले देवी मां भगवती जी की आराधना की थी, ताकि उन्हें लंकापति रावण के साथ युद्ध में विजय की प्राप्ति हो सके। माता को प्रसन्न करने के लिए भगवान श्रीराम ने रामेश्वर में 9 दिन तक उनकी अराधना की और 10वें दिन उन्होंने रावण से युद्ध करके उसे हरा दिया। भगवान श्री राम की भक्ति से प्रसन्न होकर माता ने उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दिया था। इसी वजह से नवरात्र को 9 दिन मनाया जाता है और दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है।
9 दिन में माँ के इन 9 अवतारों की होती है पूजा
नवरात्र के 9 दिन भारत में बड़ी धूमधाम से मनाये जाते हैं। नवरात्र के इन 9 दिनों में प्रत्येक दिन माँ के एक अलग अवतार की पूजा की जाती हैं। पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती हैं।
Happy Navratri 2020 Wishes, Messages, Images: शारदीय नवरात्रि 2020 शुभकामनायें, संदेश, तस्वीरें,
शारदीय नवरात्रि 2020 के शुभकामनायें, संदेश, तस्वीरें, इमेजेज (Happy Navratri 2020 Wishes, Messages, Images) सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दोस्तों, और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।
- Wishing you fantastic nine nights of devotion, spirituality, and happiness. May Maa shower her choicest blessings over you. Happy Navratri.
- May the 9 avatars of Maa Durga bless you with 9 qualities – power, happiness, humanity, peace, knowledge, devotion, name, fame and health.
- This Navratri, may you be blessed with good fortune as long as Ganeshji’s trunk, wealth and prosperity as big as his stomach, happiness as sweet as his laddoos and may your troubles be as small as his mouse. Happy Chaitra Navratri!
- माता आयी हैं, खुशियों का भंडार लायी हैं, सच्चे दिल से तो मांग कर देखो, मां की तरफ से कभी “ना” नहीं होगी, तो प्रेम से बोलो जय माता दी शुभ नवरात्रि
- या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता नमस्तस्वै नमस्तस्वै नमस्तस्वै नमो नम: ! नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
- जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी, कोई भी आरजू ना रहे अधूरी, करते हैं हाथ जोड़कर माँ दुर्गा से बिनती की आपकी हर मनोकामना हो पूरी। शुभ नवरात्रि
- इस दुर्गा पूजा पर आपकी ज़िंदगी खुशियों से भरी हो दुनिया उजालों से रोशन हो, घर पर माँ दुर्गा का आगमन हो दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं
- लाल रंग की चुनरी से सजा माँ का दरबार हर्षित हुआ मन पुलकित हुआ संसार नन्हें नन्हें क़दमों से माँ आये आपके द्वार मुबारक हो नवरात्रि का त्योहार
- कुमकुम भरे क़दमों से आये माँ दुर्गा आपके द्वार सुख संपत्ति मिले आपको अपार मेरी ओर से नवरात्रि की शुभकामनाएं करें स्वीकार।
- मां दुर्गा आपको बल, बुद्धि, सुख, ऐश्वर्या और संपन्नता प्रदान करें जय माता दी नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं