हरियाणा निकाय चुनाव 2022: हरियाणा में 46 शहरी निकाय चुनावों की घोषणा, जानिए हरियाणा निकाय चुनाव कब से होंगे

हरियाणा निकाय चुनाव 2022:- हरियाणा में 46 शहरों निकायों की चुनाव तिथि की घोषणा कर दी गई है। 19 जून को निकाय चुनाव होंगे, जबकि 22 जून को परिणाम आएगा।  नामांकन पत्र 30 मई से भरे जाएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने चुनाव का शिड्यूल जारी किया | लंबे इंतजार के बाद इस संबंध में राज्य के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव करवाने की सिफारिश करने के बाद चुनाव आयोग सोमवार को शहरी निकाय चुनाव का शेड्यूल घोषित करेगा। 

शहरी निकाय चुनाव की तारीख घोषित होते ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लग जाएगी, जिसका असर नए विकास कार्यों पर पड़ेगा, जबकि पहले से चल रहे विकास कार्य चलते रहेंगे। हरियाणा में अब 50 शहरी निकायों में चुनाव कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग जहां 46 निकायों में चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ था, वहीं प्रदेश सरकार ने फरीदाबाद नगर निगम के साथ ही 18 नगर परिषद और 31 नगर पालिकाओं में चुनाव की सिफारिश की है।

महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण लागू जानिए कैसे:-

चुनाव में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण लागू किया गया है। महिला और एससी के लिए 8वीं शैक्षणिक योग्यता और अन्य उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों को शपथ पत्र में आपराधिक मामलों का ब्यौरा देना होगा। मामलों की वर्तमान स्थिति बताना भी जरूरी होगा। उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा बढ़ाई गई है। मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ चुनाव आयुक्त ने बैठक कर आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए।

93 शहरी निकाय:-

हरियाणा में 93 शहरी निकाय हैं। चुनाव आयोग ने 46 में ही चुनाव की घोषणा की है। प्रदेश में कुछ शहरी निकायों का कार्यकाल गत वर्ष जून में खत्म हो गया था, लेकिन कोविड के कारण चुनाव नहीं हो पाए थे। 

हरियाणा निकाय चुनाव 2022: हरियाणा में 46 शहरी निकाय चुनावों की घोषणा, जानिए हरियाणा निकाय चुनाव कब से होंगे

जानिए कहा होंगे चुनाव:-

प्रदेश में फरीदाबाद नगर निगम सहित 18 नगर परिषदों में चुनाव होंगे। इनमें गोहाना, होडल, पलवल, सोहना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौल, फतेहाबाद और भिवानी शामिल हैं। 

इनके साथ ही प्रदेश में 31 नगरपालिकाओं तरावड़ी, निसिंग, चीका, महम, राजौंद, पिहोवा, उचाना, महेंद्रगढ़, शाहाबाद, घरौंडा, सफीदों, गन्नौर, भूना, बावल, ऐलनाबाद, नांगल चौधरी, नारायणगढ़, रतिया, बरवाला, समालखा, फिरोजपुर झिरखा, पुन्हाना, असंध, लाडवा, रानिया, इस्माइलाबाद, साढौरा, कुंडली, सीवन, बाढ़ड़ा और बादली में चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़े – प्रधानमंत्री आवास योजना 2022-23: प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? जानिए प्रधानमंत्री आवास योजना 2022-23 का लाभ कौन कौन ले सकता है और इस योजना की प्रक्रिया क्या है

Leave a Comment