Hathras Minor Girl Rape Case & Death News: उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में मनीषा बाल्मीकि (Manisha Valmiki) गैगरेप केस में पूरे देश भर में आक्रोश है। 14 सितंबर 2020 को 19 वर्ष की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। परन्तु यह केस (Hathras Rape Case) जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है इसे आपसी रंजिश का मामला भी बताया जा रहा है। पुलिस की पूरी टीम मामले को सुलझाने में लगी हुई है। जल्द ही इस केस में CBI जांच भी की जाएगी। लेकिन फिलहाल इस केस के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस दुर्घटना को घटित हुए कुछ ही दिन हुए थे कि हाथरस जिले में एक और रेप का मामला सामने आया है, जिसमें एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है।
6 Years Old Girl Rape In Aligarh: 6 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ उत्तर प्रदेश में रेप
बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में मई जटोई गांव की एक 6 साल की बच्ची के साथ बीते 20 दिनों पहले अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में यौन शोषण हुआ था। रेप के बाद 6 वर्षीय पीड़ित को इलाज के लिए दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में भेजा गया था जहां पर सोमवार को उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पीड़िता के शव को सड़क पर रखकर रोड जाम और प्रदर्शन किया गया। इसके बाद थाना प्रभारी को तुरन्त सस्पेंड कर दिया गया। प्रभारी को सस्पेंड करने के बाद ही पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि मामला गंभीर होने के बाद पुलिस और प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी मौका-ए-वारदात पर तुरन्त पहुंच गए।
Hathras Minor Girl Rape Case & Death News: मौसी के लड़के ने किया रेप
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय बच्ची का रेप उसके मौसी के लड़के ने ही किया है जो की रिश्ते में उसका भाई लगता था। 3 महीने पहले बच्ची अपनी बहन के साथ मौसी के घर रहने गयी थी। 17 सितम्बर को बच्ची के साथ उसके मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को तुरन्त जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने उसे एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।
21 अक्टूबर को आरोपी के खिलाफ इगलास थाने में रिपोर्ट करवाई गयी, जिसके बाद पुलिस ने 24 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर किया। बता दें कि आरोपी भी नाबालिग ही था। अस्पताल में पीड़िता की स्थिति सुधरने की बजाय बिगड़ती चली गयी और 4 अक्टूबर को उसे मेडिकल कॉलेज से दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया। लेकिन आखिर में संघर्ष करते हुए 5 अक्टूबर को 6 वर्षीय बालिका की मौत ही गयी।
गलत शख्श को गिरफ्तार करने का पिता ने लगाया आरोप
बता दें कि पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने जिस शख्श को गिरफ्तार किया है यह वह लड़का नहीं है जिसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने जिस लड़के का मरने से पहले नाम लिया उसे नहीं बल्कि उसके छोटे भाई को गिरफ्तार किया गया है जो की एक मानसिक रोगी बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि पीड़िता के पिता को पुलिस ने धमकाया और डराया भी है। बता दें की अरोपी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया और उसे बाल ग्रह भेज दिया गया।