Hathras Rape Case News, Congress march to Hathras: हाल ही में उत्तर प्रदेश के हाथरस में मनीषा नाम की एक बालिका के साथ गैंग रैप हुआ। सोशल मीडिया पर इस समय #JusticeforManisha जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। लोग मनीषा बाल्मीकि (Manisha Valmiki Rape Case In Hindi) के लिए जस्टिस की मांग कर रहे हैं। ऐसे में कॉंग्रेस के मुख्य नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हाथरस रेप (Hathras Rape Case) केस पीड़ित के परिवार से मिलने की इच्छा जताई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए पैदल यात्रा करके हाथरस जाने की इच्छा जताई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनकी इस पैदल यात्रा को नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ही रोक दिया। लेकिन जब इसके बावजूद भी वह नहीं माने तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस राहुल गांधी, सोनिया गांधी और उनके साथ कुछ अन्य लोगों को 2:30 बजे के करीब अपनी गाड़ी में बिठाकर फॉर्मूला-1 गेस्ट हाउस ले गयी। इसके बाद उन्हें शाम 6:30 बजे छोड़ा गया। इसके बाद वह अपने मिशन को रास्ते में ही छोड़ते हुए वापस दिल्ली के लिए निकल लिए। बता दें कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 1.30 बजे दिल्ली से एक्सप्रेस वे पर पहुचे थे। उनके काफिले को यहीं पर रोक लिया गया था, लेकिन पुलिस की बात ना मानकर वह आगे बढ़ने लगे और पुलिस को आखिरकार उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुलिस वालों के साथ कुछ धक्का-मुक्की भी हुई जिसमें राहुल गांधी के हाथ में कुछ चोट भी आयी।
राहुल, सोनिया सहित 203 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित ईकोटेक वन थाना पुलिस ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सहित 200 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि दोनों नेताओं और उनके साथ आए अन्य कार्यकर्ताओं ने डीएनडी के रास्ते काफिले के साथ नोएडा में प्रवेश किया। इन्होंने धारा-144 और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया। एक पुलिस अफसर ने यह भी कहा था कि अगर राहुल गांधी और सोनिया गांधी कहने पर वापस नहीं लौटेंगे तो उन पर लाठी चार्ज किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ दोनों नेताओं की गिरफ्तारी पर जब कार्यकर्ताओ ने हंगामा किया, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद कॉंग्रेस कार्यकर्ता शाम तक धरने पर बैठे रहे।
राहुल ने मोदी पर लगाए आरोप
पीड़िता के परिवार से उत्तर प्रदेश के हाथरस में मिलने जा रहे राहुल गांधी को जब पुलिस ने वापस दिल्ली जाने पर मजबूर कर दिया, तो उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ‘पुलिस ने मुझे धक्का दिया, लाठी चार्ज किया, मुझे जमीन पर गिराया। हमारी गाड़ियां रोकी गई थीं, इसलिए हमने पैदल चलना शुरू किया। आज के हिंदुस्तान में सिर्फ मोदी पैदल जा सकता है, मोदी हवाई जहाज में उड़ सकता है’। राहुल गांधी के इस बयान के बाद जहां एक तरफ कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुस्सा हो रहे हैं, तो अधिकतर लोग राहुल के इस बयान को एक पॉलीटिकल स्टंट समझ रहे हैं।
#WATCH Just now police pushed me, lathicharged me and threw me to the ground. I want to ask, can only Modi Ji walk in this country? Can't a normal person walk? Our vehicle was stopped, so we started walking: Congress leader Rahul Gandhi at Yamuna Expressway,on his way to #Hathras pic.twitter.com/nhu2iJ78y8
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 1, 2020
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें ऐसी भी वायरल हो रही है, जिनको देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि राहुल गांधी ने बस एक्टिंग की है ताकि वह अटेंशन ले सके। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान से भी कुछ दुष्कर्म की घटना सामने आने पर लोग राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं क्योंकि राजस्थान में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। राहुल गांधी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें धारा 144 का हवाला देते हुए रोका जिसके बाद उन्होंने अकेले जाने का फैसला लिया, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें धारा 188 के वायोलेशन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
Hathras Rape Case: जानिए क्या है पूरा मामला
हाथरस जिले के चंदपा इलाके के एक गांव में 14 सितंबर को 4 लोगों ने एक 19 साल की युवती से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने युवती का गाला दबाने के साथ-साथ, रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। इसके बाद दिल्ली में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए गया है।