IAS Sanjay Popli – क्रप्शन में फंसे IAS संजय पोपली के घर पर पड़ी थी विजिलेंस की रेड, गोली चलने से हुई बेटे की मौत

IAS Sanjay Popli – पंजाब के वरिष्ठ IAS अफसर संजय पोपली जो की भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं। आपको बता दें कि उनके बेटे कार्तिक पोपली की घर पर गोली लगने से मौत हो गई। कार्तिक पोपली की मौत चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में स्थित उनके घर पर हुई है। वरिष्ठ IAS अफसर के बेटे कार्तिक की उम्र 26 साल थी।

IAS Sanjay Popli – संजय पोपली के बेटे की हत्या किस कारन हुई

बताया जा रहा है कि घटना के समय पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर में विजिलेंस जांच कर रही थी। विजिलेंस की टीम कुछ दस्तावेजों को खंगाल रही थी। इसी दौरान घर से गोली चलने की आवाज आई। परिवार ने विजिलेंस पर बेटे कार्तिक को गोली मारने का आरोप लगाया है।

परिवार का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा था। घर पर रेड के दौरान उनके बेटे को प्रताड़ित किया गया। इसके बाद वहीं, चंडीगढ़ के SSP कुलदीप चहल ने कहा कि कार्तिक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर हत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें – पंजाब के घूसखोर IAS अफसर संजय पोपली के बेटे ने खुद को गोली मारी

आईएएस अफसर संजय पोपली ने कितने का फ्रॉड किया था – 

IAS Sanjay Popli – आप को बता दें कि विजिलेंस ने 4 दिन पहले ही संजय पोपली को करप्शन के केस में गिरफ्तार किया गया था। पोपली की आज मोहाली कोर्ट में पेशी है। IAS अधिकारी संजय पोपली पर आरोप है कि पंजाब सीवरेज बोर्ड का CEO रहते हुए 7.3 करोड़ रुपए के सीवरेज प्रोजेक्ट में 1% कमीशन मांगा था।

IAS Sanjay Popli – जानें संजय पोपली ने तहेकेदार से कितने पैसे मांगे

बिल क्लीयर करने के एवज में पोपली कमीशन की डिमांड करते थे। ठेकेदार ने 3.50 लाख की पहली किश्त दे दी थी। दूसरी किश्त का दबाव डाले जाने पर ठेकेदार ने पंजाब सीएम की एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। जिसके बाद पोपली को गिरफ्तार कर लिया गया।

आईएएस अधिकारी के घर से बरामद हुए कारतूस – 

संजय पोपली की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने उनके चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित इसी घर की तलाशी ली थी। वहां से 73 कारतूस मिले। इनमें 7.65MM के 41, 32 बोर के 2 और 22 बोर के 30 कारतूस बरामद हुए। जिस वजह से पोपली पर आर्म्स एक्ट का केस भी दर्ज किया गया था। 

Leave a Comment