Navratri 2020 Ashtami, Navami Tithi, Shubh Muhurat: साल का यह समय सनातन धर्म के लोगों के लिए त्योहारों का समय होता है। एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण त्यौहार आते हैं। वर्तमान समय में शरद नवरात्र चल रहे हैं जो कि सनातन धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस बार शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू हुए हैं, जो कि 25 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्रि के प्रयेक दिन माँ दुर्गा के विभिन्न अवतारों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों को माता रानी के भक्तों के लिए काफी पवित्र माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में देवी मां के 9 रूपों की आराधना करके उनसे आशीर्वाद मांगा जाता है।
Navratri 2020 Tithi, Shubh Muhurat: शारदीय नवरात्रि 2020 तिथि और शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि को हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। इस साल यह त्यौहार अंग्रेजी दिनांकों के अनुसार 17 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक चलेगा। हिन्दू कलेंडर के अनुसार यह त्यौहार शरद ऋतु के अश्विन शुक्ल पक्ष से शुरू होकर पूरे 9 दिनों तक चलता है।
Navratri Prasad For 9 Days: शारदीय नवरात्रि के 9 दिन इन देवियों की पूजा की जाएगी
- 17 अक्टूबर 2020 को नवरात्रि का पहला दिन है इस दिन चंद्र दर्शन और शैलीपुत्र पूजन किया जायेगा।
- 18 अक्टूबर 2020 को नवरात्रि का दूसरा है इस दिन बह्मचारिणी पूजन किया जायेगा।
- 19 अक्टूबर 2020 नवरात्रि का तीसरा दिन है इस दिन चंद्रघंटा पूजन किया जायेगा।
- 20 अक्टूबर 2020 नवरात्रि का चौथा दिन है इस दिन कुष्मांडा पूजन किया जायेगा।
- 21 अक्टूबर 2020 नवरात्रि का पांचवा दिन है इस दिन स्कंदमाता पूजन किया जायेगा।
- 22 अक्टूबर 2020 नवरात्रि का छठा दिन है इस दिन सरस्वती पूजन किया जायेगा।
- 23 अक्टूबर नवरात्रि का सातवां दिन है इस दिन कात्यायनी पूजन किया जायेगा।
- 24 अक्टूबर नवरात्रि का आठवा दिन है इस दिन कालरात्रि पूजन और कन्या पूजन किया जायेगा।
- 25 अक्टूबर नवरात्रि का नवां दिन है इस दिन महागौरी पूजन, कन्या पूजन, नवमी हवन और नवरात्रि पारण किया जायेगा।
Why We Celebrate Shardiya Navratri: क्यों मनायाी जाती है शारदीय नवरात्रि?
शारदीय नवरात्रि को लेकर हिन्दू धर्म के इतिहास में काफी मान्यताएं हैं। इनमें से एक मुख्य मान्यता है कि राक्षस महिषासुर ने ब्रह्मा जी से वरदान देकर तीनों लोकों में आतंक मचाना शुरू कर दिया था, जिसके बाद मां दुर्गा ने महिषासुर से लगातार नौ दिनों तक युद्ध किया और दसवें दिन उसका संहार कर दिया। दूसरी मान्यता के अनुसार रामेश्वर मंदिर में भगवान राम ने मां दुर्गा की 9 दिनों तक पूजा की, और उसके बाद दसवें दिन रावण पर विजय प्राप्त की थी।
Navratri Vrat Vidhi, Fast Recipes: नवरात्रि के व्रत में ट्राय कर सकते ये रेसिपी
अगर आप नवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो आप इस व्रत के दौरान कुछ बेहतरीन रेसिपीस तैयार कर सकते हैं। इनमे से पहले नम्बर पर है साबूदाना की खिचड़ी जिसे नवरात्रि व्रत के दौरान सबसे बेहतर माना जाता है। इसके अलावा आप खीर के पकौड़े भी बना सकते हैं। इन दोनों डिशों की जानकारी और इनको बनाने की प्रक्रिया आपको आसानी से इंटरनेट पर मिल जाएगी।
Navratri 2020 Ashtami, Navami, Dashami Tithi: अष्टमी, नवमी और दशमी तिथि कब-कब हैं?
इस बार अष्टमी, नवमी और दशमी तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्तिथि बन रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सप्तमी तिथि 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को है। जबकि अष्टमी तिथि भी 23 अक्टूकर की सुबह 06: 57 बजे पर शुरू हो रही है। अष्टमी तिथि बुधवार 24 अक्टूबर की सुबह 6: 58 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। नवमी तिथि 24 अक्टूबर की सुबह 6: 58 बजे से शुरू होकर 25 अक्टूबर की सुबह 7: 41 बजे तक रहेगी। और फिर इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। पंचांग के आधार पर दशमी तिथि 25 अक्टूबर की सुबह 7: 41 बजे से आरंभ होकर 26 अक्टूबर के दिन सुबह 9 बजे तक रहेगी। 25 अक्टूबर की सुबह को विजयादशमी का पर्व मनाया जायेगा। पश्चिम बंगाल में विजय दशमी 26 अक्टूबर, सोमवार के दिन मनााया जाएगा।