GATE 2021 Admit Card Download: देश के सभी कोनों में रहने वाले साइंस स्ट्रीम के छात्रों का सपना होता है कि वह आईआईटी में एडमिशन ले सके। आईआईटी के विश्वविद्यालयों को देश के सबसे बड़े साइंस कॉलेजों में गिना जाता है, जहां पर न केवल देश के बल्कि विदेश के छात्र भी पढ़ा करते हैं। देश में केवल कुछ गिने-चुने आईआईटी कॉलेज हैं, और उनमें एडमिशन के लिए हर साल लाखों छात्र परीक्षा दिया करते हैं। हाल ही में आईआईटी मुंबई ने GATE 2021 Admit Card जारी किया है। इस लेख में हम ‘GATE 2021 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें’ के विषय पर बात करेंगे।
फरवरी के महिने में होगी GATE 2021 की परीक्षा
बता दें कि GATE परीक्षा CBT यानी कि कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होती हैं। GATE Exam 2021 को दो पालियों में सम्पन्न किया जाएगा। यह परीक्षा फरवरी के महिने में 6, 7, 13 और 14 तारीख को पूरे देशभर में होगी। बता दें कि यह स्नातकोत्तर स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से IIT में प्रवेश लिया जा सकता है। बता दें कि परीक्षा के सभी पेपर्स ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं। इसमें सवालों का पैटर्न एमसीक्यू होता है और इसके साथ ही न्यूमेरिकल आंसर टाइप के सवाल भी होते हैं। इस परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च को जारी किया जाएगा।
GATE 2021 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप नहीं जानते कि GATE 2021 Admit Card कैसे डाउनलोड करना है तो चिंता मत कीजिये, हम आपको यहाँ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस बताने वाले हैं।
> एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको GATE 2021 के आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाना होगा।
> होम पेज पर ही एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स करनी होगी।
> इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
> आप इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
बता दें कि इस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा की तारीख और समय, गेट परीक्षा सेंटर का पता समेत अन्य डिटेल्स भी शामिल होगी।