PM Kisan Samman Nidhi Registration Form में हुई भूल को सुधार सकते हैं इस तरह से

PM Kisan Samman Nidhi Registration Form Correction: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) नरेंद्र मोदी के शासनकाल में शुरू की गयी सबसे प्रभावी और महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। यह योजना देश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू  की गयी है। इस योजना के तहत सभी किसानों को उनके बैंक एकाउंट में 6 हजार रुपये की सालाना आर्थिक सहायता 3 किश्तों के माध्यम से दी जाती है। इसके लिए PM Kisan Samman Nidhi Registration Form भरना पड़ता है। अगर आपने यह फॉर्म भरा है तभी आपको इस योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन इस फॉर्म को सटीक रूप से भरना जरूरी है। PM Kisan Samman Nidhi Registration में गलती होने पर उसे समय रहते सुधारा भी जा सकता है, लेकिन कैसे? जानेंगे इस लेख में।

PM Kisan Samman Nidhi Registration Form में सुधार कैसे करें?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सटीक रूप से भरना आवश्यक है। लेकिन अगर आपने इसमें गलती की है तो आप इसे घर बैठे ही अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से सुधार सकते हो। इसके लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना हैं:

• सबसे पहले पीएम योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएँ, और अपने User ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
• इसे बाद ऊपर दिए गए विकल्प ‘Farmers Corner’ (फार्मर कॉर्नर) पर क्लिक करें।
• इसके बाद आपको Updation of Self Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा।
• इसके बाद आपको आधार कोड और Captcha Code डालकर वेरिफिकेशन करना होगा, और Search कर बटन पर क्लिक करना होगा।
• नए पेज में आपके सामने आपकी Informations आ जाएंगी जिनमें आप आसानी से सुधार कर सकेंगे।
• इस पेज पर आप आपके बैंक खाते से जुड़े विवरण, पता आदि में सुधार कर सकेंगे। आधार कार्ड से जुड़ा कोई सुधार सम्भव नहीं है।

PM-Kisan Samman Nidhi Helpline Number: ये हैं हेल्पलाइन नंबर 

अगर आपको अपने रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो आप पीएम-किसान योजना की हेल्पलाइन नंबर द्वारा संपर्क करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको 155261 या 1800115526 (Toll Free) अथवा 011-23381092 पर फ़ोन करना होगा। इसके अलावा इस योजना से सम्बंधित आवेदन की स्थिति जानने के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संपर्क करना होगा।

PM Kisan Registration Form

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) इस समय देश की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है, जो कि किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य देश के एक बड़े वर्ग (किसानों) की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है, ताकि वह अपनी आर्थिक समस्याओं से निपट सकें। इस स्कीम के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

इस स्किम का लाभ केवल किसान उठा सकते हैं। इस योजना में दिए गए नियमों के अनुसार डॉक्टर, वकील, इंजीनियर जैसे प्रॉफेशनल जो कृषि कर रहे हैं, इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। अगर आप सरकार से जुड़े रहे है अर्थात संसदीय पद पर रहे है तब भी आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Leave a Comment