Happy Indian Navy Day 2020: 4 दिसंबर को मनाया जायेगा भारतीय नौसेना दिवस, जानिए क्यों और कैसे मनाया जाता है इंडियन नेवी डे

Happy Indian Navy Day 2020: 4 दिसंबर को हर साल भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाया जाता है। इंडियन नेवी देश के सैन्य ताकत का अहम हिस्सा माना जाता है। भारतीय नौ सेना देश के समुद्री सीमाओं की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा देश के अन्तर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी इंडियन नेवी का काफी योगदान रहा है। इस वजह से भारतीय नौसेना की बहादुरी को सलाम करने के लिए हर साल 4 दिसंबर को इंडियन नेवी दिवस मनाया जाता है।

Happy Indian Navy Day 2020

When Is Indian Navy Day 2020: जानिए कब और क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस

भारतीय नौसेना ने भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इंडियन नेवी (Indian Navy) ने ऑपरेशन ट्राइडेंट चला कर पाकिस्तान के कराची के स्थित नौसेना मुख्यालय को ध्वस्त कर दिया था। उन्होंने इस अभियान में जहाज रोधी मिसाइल का प्रयोग किया था। इस अभियान की शुरुवात 4 दिसंबर को की गई थी इसी कारण इस दिन भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय नौसेना की तरफ से किये गए इस जवाबी हमले में 3 विद्युत क्‍लास मिसाइल बोट, 2 एंटी-सबमरीन और एक टैंकर का प्रयोग किया गया था। इसके अलावा इस युद्ध में पहली बार जहाज पर मार कर करने वाली एंटी शिप मिसाइल का भी प्रयोग हुआ था।

Happy Indian Navy Day 2020

When & How Indian Navy Established: जानिए कब और कैसे किया गया भारतीय नौसेना का गठन

इंडियन नेवी का शुभारम्भ 1612 में किया गया था। ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों की सुरक्षा के वजह से ईस्ट इंडिया कंपनी मैरीन (East India Company’s Marine) के रूप में एक सेना तैयार की थी। इसके बाद वर्ष 1686 तक ब्रिटिश व्यापार पूर्ण रूप से बॉम्बे में बदल गया था। इसके बाद इसका नाम ईस्ट इंडिया कंपनी मैरीन से बॉम्बे मरीन (Bombay Marine) कर दिया गया था। वर्ष 1892 में इसका नाम रॉयल इंडियन मरीन कर दिया गया। मराठा, सिंधि युद्ध के साथ साथ वर्ष 1824 में बर्मा युद्ध में बॉम्बे मरीन का विशेष योगदान था। भारत की आजादी के बाद वर्ष 1950 में नौसेना का गठन फिर से किया गयाथा और इसे भारतीय नौसेना नाम दिया गया। इस समय इंडियन नेवी विश्व में कुल 4 वें रैंक में है, जिसमें जहाजों की कुल संख्या 295, एयरक्राफ्ट कैरियर- 1, फ्राइगेट्स- 13, विध्वंसक पोत- 11, कोर्वेट्स – 22, सबमरीन्स की संख्या 16, निगरानी जहाजों की संख्या 139, माइन वारफेयर – 1 है।

Happy Indian Navy Day 2020

Know How Does Indian Navy Day Celebrated: जानिए कैसे मनाया जाता है इंडियन नेवी डे

इंडियन नेवी (Indian Navy) भारत की सशस्त्र सेना की समुद्री शाखा है जिसका नेतृत्व नौसेना के कमांडर-इन-चीफ के रूप में भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। भारतीय नौसेना (Indian Navy का पश्चिमी नौसेना कमान का मुख्यालय मुंबई में है। यहाँ पश्चिमी कमान के जहाज और नौसैनिक एक साथ इकट्ठा होते हैं। इंडियन नेवी डे से पहले नौसेना के जवान 1 दिसंबर 2020 से को मुंबई में रिहर्सल करते हैं जिस दौरान वे अपने कौशलों का प्रदर्शन करते हैं। जवानों द्वारा यह रिहर्सल अरब सागर में किया जाता है। भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) के मौके पर जिन गतिविधियों का आयोजन किया जाता है उसकी योजना विशाखापट्टनम स्थित भारतीय नौसेना की कमान तैयार करती है। इसके अलावा इसकी शुरुवात युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ की जाती है। इसके बाद नौसेना की पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों आदि के युद्धकौशल का प्रर्दशन किया जाता है। इस मौके पर इंडियन नेवी (Indian Navy) के नुमाइश का आयोजन भी किया जाता है। इस दौरान आम जनता भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और विमानों की प्रदर्शनी देखते हैं। इसके अलावा भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) उत्सव में पत्रकारों द्वारा सैन्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाता है।

Leave a Comment