Indonesia Airplane Crash: समुंदर के बीच क्रैश हुआ इंडोनेशिया का विमान, 62 लोगों की मौत की आशंका

Indonesia Airplane Crash: पिछले कुछ सालों में काफी सारे एयरप्लान क्रैश की घटना देखी गयी हैं। इन घटनाओं की लिस्ट में एक घटना और शामिल हो चुकी है। दरअसल हाल ही में शनिवार के दिन एक इंडोनेशिया का विमान दुर्घटना का शिकार हो चुका है। समुंदर के बीच क्रैश हुए इस जहाज ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरी थी। यह जहाज इंडोनेशिया की कंपनी श्रीविजय एयर का एक जेट यात्री विमान था।

इंडोनिया विमान क्रैश में हुई 62 लोगों की मौत

Indonesia Airplane Crash

जहाज में करीब 62 लोग सवार थे और क्रेश स्थल पर तक एक भी व्यक्ति नहीं मिला है। कहा जा रहा है किसी भी व्यक्ति के बचने की गुंजाइश नहीं है। यह एक घरेलू उड़ान थी। क्रेश से पहले ही विमान के पायलट ने 29,000 फुट की ऊंचाई पर जाने के लिए हवाई यातायात नियंत्रक से संपर्क किया था। बताया जा रहा है कि विमान ने अपराह्न 2:36 बजे उड़ान भरी थी जिसका करीब चार मिनट बाद ही रडार से संपर्क टूट गया था।

स्थानीय मछुआरों ने देखा था हादसा

बीसीसी ने हाल ही में इस दुर्घटना से जुड़ी हुई एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा जा रहा हैं कि स्थानीय मछुआरों ने दुर्घटना होते हुए देखी थी। बीसीसी की रिपोर्ट की अनुसार मछुआरों ने बताया कि ‘विमान समुद्र में बिजली की तरह गिरा और पानी में जोरदार धमाका हुआ। हम पास में ही थे, विमान का कुछ मलबा हमारे जहाज से भी टकराया’। स्थानीय मीडिया का कहना है कि थाईलैंड द्वीप समूह में मछुआरों ने कुछ बड़े लोहे के टुकड़े देखे हैं। यह विमान के टुकड़े हो सकते हैं।

मछुआरों ने सुनी 30 मीटर की दूरी से एक धमाके की आवाज

इंडोनेशिया में हुए इस एयरप्लेन क्रैश पर अभी वहां की सरकार और पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। एक मछुआरे ने घटना को लेकर अपना बयान देते हुए कहा कि ‘हमें लगा कि यह कोई बम या सुनामी है क्योंकि तेज धमाके के बाद समुद्र की लहरें ऊपर उठने लगी थी। उस समय तेज बारिश थी और मौसम खराब था इसलिए आसपास साफ नहीं देखा जा सकता था। हमने तेज धमाके की आवाज के बाद ऊंची लहरें देखीं थी। बाद में हम अपनी नौका के पास विमान का मलबा और विमान का ईंधन देखकर चौंक गए’। बयान के अनुसार दुर्घटना तेजी से हुई थी तो ऐसे में सवारियों के बचने के अवसर ना के बराबर हैं।

Leave a Comment