4 बार जीत चुकी है मुंबई इंडियंस
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, यानी कि IPL को शुरू हुए 12 साल हो चुके हैं। IPL 2020 के 13वें एडीशन का शुभारम्भ 19 सितम्बर से शुरू होने वाला है। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैं, जिन्हें विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) IPL के इतिहास में सबसे अधिक बार जितने वाली टीम रही है। मुंबई इंडियंस अब तक 4 बार 2013, 2015, 2017 और 2019 में जीत दर्ज कर चुकी है। इस बार IPL के मैच कोविड-19 के चलते UAE (यूनाइटेड स्टेट्स एमिरेट्स) में होंगे। फाइनल मैच 19 नवम्बर को होगा।
बता दें कि लीग मैचों का शेड्यूल भी बीसीसीआई के द्वारा जारी कर दिया गया है। 3 नवम्बर को मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को फोलो करने वाले जानते हैं कि टीम इस बार भी आईपीएल जितने का दमखम रखती है, और कड़ी मेहनत भी कर रही है।
MI IPL 2020 Team Squad: टीम में हो सकते हैं यह 11 खिलाड़ी
खैर, अब तक यह कन्फर्म नहीं कहा जा सकता है कि टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे, और कौन से नहीं लेकिन फिलहाल संभावित टीम का प्रेडिक्शन किया जा सकता है। इस बार टीम में कप्तान रोहित शर्मा सहित हार्दिक पांड्या, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट हो सकते हैं।
अगर टीम के पूरे स्क्वाड (IPL 2020 MI Full Team Squad) की बात की जाए, तो टीम में कप्तान रोहित शर्मा के साथ दिग्विजय देशमुख, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, कुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, क्रिस लिन, हार्दिक पांड्या, प्रिंसबलवंत राय सिंह, अनुकूल रॉय, इशान किशन, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, शेरफने रदरफोर्ड, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, मिशेल मैक्लिनेगन जैसे खिलाड़ी हैं। लेकिन अब तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि इस स्क्वाड में से किन खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी।
कब और कौनसी टीम के खिलाफ खेलेगी मुंबई इंडियंस?
अगर आप मुम्बई इंडियंस के फैन हैं तो आप जरूर जानना चाहेंगे, कि इस बार आईपीएल-2020 में मुंबई इंडियन टीम कब और कौनसी टीम के खिलाफ खेलेगी। दरअसल मुंबई इंडियंस 19 सितम्बर को चेन्नई सुपरकिंग्स, 23 सितम्बर को कोलकाता नाइट राइडर्स, 28 सितम्बर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 1 अक्टूबर को किंग्स इलेवन पंजाब, 4 अक्टूबर की सनरैजर्स हैदराबाद, 6 अक्टूबर की राजस्थान रॉयल्स, 11 अक्टूबर को दिल्ली केपिटल्स, 16 अक्टूबर को कोलकाता नाईटराइडर्स, 18 अक्टूबर को किंग्स इलेवन पंजाब, 23 अक्टूबर की चेन्नई सुपरकिंग्स, 25 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स, 28 अक्टूबर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 31 अक्टूबर को दिल्ली केपिटल्स और 3 नवम्बर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाली हैं। देखें फुल शेड्यूल:
तारीख | खिलाफ | भारतीय समय के मुताबिक | वेन्यू |
19 सितंबर | चेन्नई सुपरकिंग्स | 7:30 PM | अबु धाबी |
23 सितंबर | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 PM | अबु धाबी |
28 सितंबर | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 7:30 PM | दुबई |
1 अक्टूबर | किंग्स इलेवन पंजाब | 7:30 PM | अबु धाबी |
4 अक्टूबर | सनराइजर्स हैदराबाद | 3:30 PM | शारजाह |
6 अक्टूबर | राजस्थान रॉयल्स | 7:30 PM | अबु धाबी |
11 अक्टूबर | दिल्ली कैपिटल्स | 7:30 PM | अबु धाबी |
16 अक्टूबर | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 PM | अबु धाबी |
18 अक्टूबर | किंग्स इलेवन पंजाब | 7:30 PM | दुबई |
23 अक्टूबर | चेन्नई सुपरकिंग्स | 7:30 PM | शारजाह |
25 अक्टूबर | राजस्थान रॉयल्स | 7:30 PM | अबु धाबी |
28 अक्टूबर | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 7:30 PM | अबु धाबी |
31 अक्टूबर | दिल्ली कैपिटल्स | 3:30 PM | दुबई |
3 नवंबर | सनराइजर्स हैदराबाद | 7:30 PM | शारजाह |
[…] 7:30 बजे शेख जायेद स्टेडियम, अबुधाबी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के […]