SL Dharme Gowda Death: रेलवे ट्रैक पर मृत पड़े मिले कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस. एल. धर्मे गौड़ा, जानिए क्या है कारण

SL Dharme Gowda Death Reason: हाल ही में कर्नाटक के सदन में एक बड़ा हंगामा देखने को मिला था जो मीडिया चैनल्स पर सारे दिन छाया रहा। विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस. एल. धर्मे गौड़ा उस समय चर्चा में आए जब कांग्रेस के सदस्यों ने गैरकानूनी तरीके से सत्र की अध्यक्षता करने की कोशिश में उन्हें अध्यक्षपद की कुर्सी से जबरदस्ती घसीट लिया। लोगों ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के इन सदस्यों को जमकर ट्रोल किया और कर्नाटक में कांग्रेस के चाहने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी। लेकिन हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल उपाध्यक्ष एस. एल. धर्मे गौड़ा मंगलवार के दिन कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में एक रेल की पटरी पर मृत मिले।

उपाध्यक्ष एस. एल. धर्मे गौड़ा के आत्महत्या के संकेत

हाल ही में मंगलवार के दिन चिकमंगलूर जिले में एक रेल की पटरी पर कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस. एल. धर्मे गौड़ा मृत पडे हुए मिले हैं। पुलिस की मानें तो उनके आत्महत्या के संकेत दिख रहे हैं। बता दें कि धर्मे गौड़ा जनता दल के नेता थे। एस. एल. धर्मे गौड़ा के परिवार की बात की जाए तो उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके परिवार ने बताया कि वह अपनी निजी कार में सखारयापत्तना स्थित फार्महाउस से पिछले दिन शाम को घर के लिए निकले थे लेकिम घर नहीं पहुचे। लम्बे समय तक घर नहीं पहुचने पर उनके परिवार और स्टाफ ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की।

ड्राइवर से कहा ‘किसी से बात करने जा रहा हूँ’

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार सुसाइड करने जाने से पहले उन्होंने कार में मौजूद अपने ड्राइवर से कहा था कि वह किसी से बात करने जा रहे हैं। वह उनसे थोड़ी दूर रहे और जब वह फ़ोन करें तब ही वापस आयें। कहा जा रहा है कि उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन अब तक यह नहीं बताया गया है कि उस सुसाइड नोट पर क्या लिखा हुआ था। उनके शरीर को शिमोगा के मेकगैन अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि हाल ही में वह कर्नाटक सदन में कांग्रेस के सदस्यों के दुर्व्यवहार के चलते चर्चा में आये थे। कांग्रेस के सदस्यों के द्वारा आरोप लगाया गया था कि ‘उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस के अपर सदन अध्यक्ष प्रताप चंद्र शेट्टी को बाहर कर दिया है’।

Leave a Comment