Karwa Chauth 2020 Date, Shubh Muhurat, Puja Vidhi: भारतीय सभ्यता विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। सनातन धर्म भारतीय सभ्यता में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सनातन धर्म में जितना महत्व पुरुष को दिया गया है उतना ही महत्व नारी को दिया गया है। जब अन्य धर्मो में नारी को नीचा बताया जाता था, तब सनातन धर्म में नारी की पूजा करने का विधान था। उदाहरण के तौर पर आप नवरात्रि को देख सकते हैं। सनातन धर्म में महिलाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण त्यौहार हैं। ऐसा ही एक त्योहार करवाचौथ है, जो कि महिलाओं के अखण्ड सौभाग्य का व्रत माना जाता है। इस लेख में हम करवाचौथ के व्रत (Karwa Chauth 2020 Date) उसके महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में बात करेंगे।
Karwa Chauth 2020: जानिए करवा चौथ व्रत का महत्व
करवा चौथ के व्रत को महिलाओं के अखण्ड सौभाग्य का व्रत कहा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने जीवन साथी (पति) के लिए व्रत रखती है। व्रत रखने का उद्देश्य पति के दीर्घ और सुखी जीवन की कामना होती है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती है, और शाम को चंद्रमा को देखकर अपने पति को देखती है और उसके बाद व्रत खोलती हैं। इस दिन शाम को चंद्रमा को देखने के बाद अपने जीवनसाथी के हाथों से जल लेकर ही व्रत खोला जाता है।
Karwa Chauth 2020 Date: जानें कब है करवा चौथ?
हम सभी को यह बात तो याद है कि मोटे तौर पर करवा चौथ का व्रत दीवाली के कुछ दिनों पहले मनाया जाता है, लेकिन इसकी तिथि और अंग्रेजी दिनांक कम लोगों को याद रहती है। बता दें कि हिंदी पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। करवा चौथ का व्रत दीवाली से 10 या 11 दिन पहले रखा जाता है। इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 4 नवम्बर को है। यानी कि अंग्रेजी पंचांग के अनुसार इस साल करवा चौथ का व्रत 4 नवम्बर को रखा जाएगा।
Karwa Chauth 2020 Shubh Muhurat: जानें करवा चौथ का शुभ मुहूर्त
बता दें करवा चौथा एक प्राचीन त्योहार है इसलिए इसे हिंदी पंचांग के अनुसार मनाया जाता है। अगर करवा चौथ के मुहूर्तों की बात की जाए तो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 04 नवंबर को तड़के 03 बजकर 24 मिनट पर हो रहा है और वही तिथि का समापन 05 नवंबर को प्रात:काल 05 बजकर 14 मिनट पर होगा। यानी की व्रत 4 नवम्बर को रखा जाएगा। बता दें कि करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त 1 घंटा 18 मिनट के लिए शाम को बन रहा है जो की 05 बजकर 34 मिनट से शाम 06 बजकर 52 मिनट तक है।
वहीं अगर करवा चौथ के व्रत के समय की बात की जाए, तो यह व्रत आपको 4 नवम्बर के दिन 05 बजकर 34 मिनट से शाम 06 बजकर 52 मिनट तक रखना होगा।
Karwa Chauth 2020 Puja Vidhi: ये है करवा चौथ की पूजा विधि
करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से पहले और चंद्रोदय कर रखा जाता है। चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोला जाता है। चंद्रमा के उदय होने से पहले शिव जी, मां पार्वती, नंदी जी, गणेश जी और कार्तिकेय जी की पूजा की जाती है। पूजा के समय पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। चंद्र पूजन के बाद पति को छलनी में से देखें। इसके बाद पति पानी पिलाकर पत्नी के व्रत को तोड़ते हैं।